फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Security Agent Arrested for taking bribe

पुलिस का सिक्योरिटी एजेंट रिश्वत लेते गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट/साहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट/साहा Updated Wed, 09 Jul 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
Police Security Agent Arrested for taking bribe

साहा पुलिस के सिक्योरिटी एजेंट चंद्रभान को पंचकूला विजिलेंस की स्पेशल टीम ने दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ काबू किया है। टीम पंचकूला से डीजीपी विजिलेंस के निर्देश पर साहा पहुंची थी।

विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद एजेंट की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार साहा कस्बे के तंदवाल गांव के एक पीड़ित व्यक्ति ने साहा पुलिस के सिक्योरिटी एजेंट के खिलाफ डीजीपी विजिलेंस परमिंदर राय को शिकायत दी थी। इसके बाद डीएसपी राजपाल शर्मा के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया गया जिसमें हेड कांस्टेबल जगतार, शाम लाल, राजेंद्र व कांस्टेबल अंशु कुमार, रविंद्र कुमार और अमित कुमार शामिल किए गए।
विज्ञापन


टीम मंगलवार शाम को डीएसपी विजिलेंस राजपाल के नेतृत्व में साहा के तंदवाल पहुंची। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया था कि साहा पुलिस के सिक्योरिटी एजेंट ने उससे अपनी ही जमीन से मिट्टी उठाने पर बिना वजह पकड़ लिया था और उसे फंसाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंट ने उसे छोड़ने पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दो हजार रुपये सोमवार को ही दे दिए थे। बाकी राशि वसूलने के लिए मंगलवार का समय दिया था। मंगलवार को सिक्योरिटी एजेंट अपने तय समय और जगह पर रिश्वत की शेष राशि लेने पहुंचा।

शिकायतकर्ता ने आरोपी को दो हजार रुपये और दे दिए। इसी दौरान विजिलेंस टीम ने सिक्योरिटी एजेंट को काबू कर लिया। उसके पास से रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली।


इस दौरान पंचायत अफसर संजय टांक बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे। डीएसपी राजपाल शर्मा के अनुसार अन्य ग्रामीणों की भी शिकायत थी कि आरोपी उनको बेवजह परेशान करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed