फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Raids In border village Chhanni-Beli

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक जब्त, 10 लाख एमएल लाहन नष्ट

Thu, 03 Oct 2019 07:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Oct 2019 07:57 PM IST
विज्ञापन
Police Raids In border village Chhanni-Beli
पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

पंजाब-हिमाचल सीमा पर स्थित नशे के लिए बदनाम गांव छन्नी बेली में गुरुवार तड़के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। भारी पुलिस फोर्स और कमांडो फोर्स की टीम ने रेड कर लाखों लीटर लाहन नष्ट की, 17 बाइक और शराब की भट्ठियों को जब्त किया। गुरुवार तड़के डीएसपी नूरपुर डॉ. साहिल अरोड़ा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल व कमांडो फोर्स ने छन्नी-बेली गांव को घेर लिया और घरों में दबिश दी।

विज्ञापन


जब घरों की तलाशी शुरू की गई तो नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कई लोग घरों को ताला लगाकर भाग गए। इस दौरान 10 लाख एमएल से अधिक कच्ची शराब को नालियों में बहा दिया गया। संदिग्ध लोगों की 17 मोटरसाइकिल जब्त की गई।
विज्ञापन


वहीं शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली 9 भट्टियां भी जब्त कर ली गईं। पुलिस टीम ने बताया कि जिन वाहनों को जब्त किया गया है, उनके मालिकों के पास बाइक के कागज नहीं थे, वहीं कई मोटर साइकिलों पर नंबर नहीं थे। डीएसपी ने बताया इन वाहनों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्ची शराब से चिट्टा तस्करी में लिप्त हैं गांव के लोग
जानकारी के मुताबिक पंजाब-हिमाचल सीमा से सटे गांव छन्नी बेली के लोग 50 साल से नशा बेच रहे हैं। महज 100 घरों वाले इस गांव में विशेष समुदाय के लोग रहते हैं, जो पहले शराब बेचकर गुजर बसर किया करते थे। समुदाय के कुछ लोग अधिक पैसे के लालच में भुक्की और अफीम बेचने लगे।

Police Raids In border village Chhanni-Beli

अब पिछले 5-7 सालों से गांव के कई लोग हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री में जुट गई। मौजूदा समय में कई लोगों के पास बड़ी कोठियां, कारें व हर सुख सुविधा उपलब्ध है। गांव के अधिकतर लोगों पर नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं, कई लोग सजा काट रहे हैं तो कुछ जमानत पर हैं। 

पंजाब पुलिस के कर्मचारियों को बनाया था बंधक
इसी साल जून में जालंधर के भोगपुर में एनडीपीएस एक्ट के एक आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस गांव छन्नी बेली पहुंची थी। पुलिस की एक टीम आरोपी को पकड़ भोगपुर ले गई। गांव वालों ने दूसरी पुलिस टीम को बंदी बना लिया और पिटाई कर हथियार भी छीन लिए।

मांग रखी कि युवक को छोड़ेंगे तभी पुलिस वालों को छोड़ा जाएगा। आखिरकार पुलिस को अपने कर्मचारियों को छुड़ाने के लिए झुकना ही पड़ा। डमटाल पुलिस के सहयोग से आरोपी युवक गांववालों को सौंपा गया और पुलिस कर्मियों को छुड़वाया गया। 

नशा तस्करों के खात्मे के लिए यह अभी शुरुआत है। भविष्य में कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य सरगनाओं को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। नशे के खात्मे के लिए आम जनता पुलिस का सहयोग करे और नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को दें। पहचान गुप्त रखी जाएगी।  -विमुक्त रंजन, एसपी, कांगड़ा।

पांच पेटी अवैध शराब एक काबू, 3 फरार
थाना सदर और शाहपुरकंडी की पुलिस ने 2 मामलों में पांच पेटी अवैध शराब बरामद की। एक आरोपी पकड़ा गया और 3 पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। थाना शाहपुरकंडी के एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि हिमाचल के नूरपुर नंबर की कार रानीपुर पेट्रोल पंप से 800 मीटर दूर कच्चे रास्ते पर खड़ी है। 

लोग कार से कोई सामान उतार झाड़ियों में छिपा रहे हैं। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची तो वह लोग सामान वहीं छोड़ कार में बैठ भाग गए। झाड़ियों से 4 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में थाना सदर के हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार ने गांव कटारूचक्क निवासी बलबीर सिंह को फरीदानगर पुल पर नाके के दौरान 11 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। थाना सदर में बलबीर सिंह पर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed