फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police raid in PGI hostel: wine bottle and girls found in doctors room

एक्सक्लूसिव: पीजीआई हॉस्टल में छापेमारी, मिली लड़की और शराब

Fri, 01 Jul 2016 01:37 AM IST
संजय कुमार/अमर उजाला, रोहतक
संजय कुमार/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 01 Jul 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
police raid in PGI hostel: wine bottle and girls found in doctors room
हरियाणा पुलिस - फोटो : amar ujala

पीजीआई के हॉस्टल में छापेमारी की गई। कमरों से डॉक्टरों के पास से शराब की बोतलें और लड़की मिली। रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के हॉस्टल में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेश पर छापेमारी की गई। इस दौरान हॉस्टल के कमरों से डॉक्टरों के पास से शराब की बोतलें और लड़की मिली। यही नहीं डॉक्टरों के साथ आउटसाइडर्स भी मौजूद थे। ऐसे में अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट बनाकर कुलपति को सौंप दी। अब कुलपति इस रिपोर्ट को एचएम को सौंपने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पास 13 हाउस सर्जन और उनके कमरा नंबर तक की लिखित शिकायत भेजी। शिकायत में बताया था कि इन कमरों में डॉक्टर लड़कियां लाते हैं। इनमें से कई लड़कियां संस्थानों के अन्य विभागों की भी होती हैं। साथ ही रात में शराब के नशे में होने की वजह से कई बार डॉक्टर हंगामा करते हैं।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने स्वास्थ्य मंत्री को इसकी फोटो तक भेजी थी।  इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने पीजीआई प्रशासन को कार्रवाई करने और रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। सूत्रों की मानें तो इसी निर्देश पर अधिकारियों ने पिछले दो तीन दिन पहले हॉस्टल में छापेमारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने लड़की को बताया मंगेतर
रात को हुई छापेमारी में सच सामने आया। यहां शराब की बोतलें और लड़की मिली। जब डॉक्टर से पूछताछ की गई तो उसने लड़की को अपनी मंगेतर बताया। जबकि डॉक्टर हॉस्टल ब्लॉक ए को कपल हॉस्टल कहा जाता है। इसमें पीजीआई में तैनात डॉक्टर पेशे से जुड़े पति-पत्नी ही रह सकते हैं।


वहीं हॉस्टल में न ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और जो लगे हैं वह खराब हैं। जो सुरक्षा गार्ड तैनात हैं वह भी इन डॉक्टरों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाते हैं। सूत्रों की मानें तो इस रिपोर्ट को गुप्त रखा गया है और इसे कुलपति को सौंप दिया गया। अब ये रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed