फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police personnel beaten in Amritsar and Firozpur of Punjab

पुलिस पर हमला: अमृतसर में एक्टिवा सवार ने ट्रैफिक कर्मियों से की मारपीट, फिरोजपुर में हेड कांस्टेबल को पीटा

Wed, 17 May 2023 12:14 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 May 2023 12:14 AM IST
सार

पंजाब में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं। लोगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि पुलिसवालों से हाथापाई करने लगते हैं। अमृतसर में एक एक्टिवा सवार ने ट्रैफिक कर्मियों के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी। ऐसा ही एक मामला फिरोजपुर जिले में सामने आया है।

विज्ञापन
Police personnel beaten in Amritsar and Firozpur of Punjab
अमृतसर में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से भिड़ा व्यक्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर में खालसा कालेज फॉर वुमन के सामने ट्रैफिक पुलिस की नाकेबंदी के दौरान एक एक्टिवा सवार ने ट्रैफिक कर्मियों के साथ मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस कर्मियों ने उसे गलत साइड जाने से रोका था। रोके जाने पर एक्टिवा सवार ने एएसआई के साथ मारपीट की और साथी का बचाव करने पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाकर वायरल कर दिया

विज्ञापन


गौर हो कि शहर में आपराधिक तत्वों और नशे के कारोबारियों के खिलाफ एक खास अभियान के तहत सभी थानों की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग करती है। इसके तहत ही ट्रैफिक पुलिस के एएसआई अमरीक सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ मंगलवार की दोपहर खालसा कॉलेज फॉर वुमन के सामने नाकेबंदी की थी। पुलिस ने गलत साइड से आने वालों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी।
विज्ञापन


इस दौरान रामतीर्थ रोड स्थित गांव कलेर निवासी जगतार सिंह एक्टिवा पर वहां पहुंचा और गलत साइड से निकलने लगा। इस पर एएसआई अमरीक सिंह ने उसे रोका और पीछे जाने को कहा। एक्टिवा सवार के बहस करने पर पुलिसकर्मी ने उसकी एक्टिवा की चाबी निकाल ली तो उसने ड्यूटी पर तैनात एएसआई के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस दौरान एक्टिवा सवार ने एएसआई के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मी के बचाव में आए अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ भी एक्टिवा सवार ने धक्का-मुक्की की। छावनी थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि मामले में जांच के बाद आरोपी एक्टिवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी को कार से खींचकर पीटा
फिरोजपुर जिले में भी पुलिसकर्मी को पीटने का मामला सामने आया है। यहां गांव जोधपुर के पास कुछ लोगों ने एक कार को घेर लिया और पुलिसकर्मी को खींचकर पीटना शुरू कर दिया। घायल पुलिसकर्मी को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। थाना ममदोट पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित के बयान पर एक आरोपी को नामजद कर सात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


पीड़ित हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह अपनी आई-20 कार से ममदोट थाना ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही गांव जोधपुर स्थित बस अड्डे के पास पहुंचा तो दो कारों ने उसे घेर लिया। कार से उतरे लगभग सात लोगों ने घेर लिया और उसकी कार के शीशे तोड़ने लगे। आरोपियों ने उसे कार के अंदर से खींचकर बाहर निकाला और पीटना शुरू कर दिया। अमरजीत गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना ममदोट पुलिस ने अमरजीत सिंह के बयान पर आरोपी लवली समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, सभी आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed