फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police filed petition for attachment of property of accused in akansh murder case

अकांक्ष मर्डर केस के मुख्य आरोपी पर शिकंजा, प्रापर्टी अटैच करने की याचिका दाखिल

Fri, 07 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Police filed petition for attachment of property of accused in akansh murder case
बलराज रंधावा पर शिकंजा - फोटो : file photo
अकांक्ष मर्डर केस में पुलिस के हाथ अब तक मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पाए हैं, लेकिन अब पुलिस उस पर शिकंजा कसने के लिए उसकी प्रॉपर्टी का सहारा ले रही है। अकांक्ष हत्याकांड के मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा को भगोड़ा करार दिए जाने के बाद यूटी पुलिस ने वीरवार को उसकी प्रापर्टी अटैच करने के लिए जिला अदालत में याचिका दायर की है। याचिका में बलराज के नाम पर करोड़ों की प्रापर्टी होने की बात कही गई है। अदालत याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुनाएगी।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से दाखिल याचिका के अनुसार अकांक्ष हत्याकांड के मुख्य आरोपी बलराज के पास आठ चल संपत्ति हैं। उसके नाम पर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के हंसाली गांव में कई एकड़ जमीन है। इसके अलावा उसके दो बैंक खाते और एक बीएमडब्ल्यू कार भी है। अदालत ने बैंक खातों और बीएमडब्ल्यू कार को भी अटैच करने की अर्जी अदालत में लगाई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने अदालत को बताया कि अंदेशा है कि बलराज की पंजाब और हरियाणा में और भी प्रापर्टी हो सकती है। इसलिए दोनों राज्यों के सभी जिलों के डीसी को हत्यारोपी बलराज के बारे में पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि अगर बलराज की उनके एरिया में कोई जमीन या अन्य कोई प्रापर्टी है तो वह उसकी जानकारी यूटी पुलिस को दें। ऐसी कोई जानकारी मिलने पर उसे भी अटैच किया जाएगा। बता दें कि हिमाचल सीएम के भतीजे अकांक्ष हत्याकांड में मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा को जिला अदालत ने बुधवार को ही भगोड़ा करार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed