फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Police caught three including Deepak Tinu cousin in Bhiwani

भिवानी में बड़ी सफलता: दीपक टीनू के मौसेरे भाई समेत तीन को पुलिस ने पकड़ा, चोरी की बाइक व हथियार बरामद

Sun, 02 Oct 2022 05:49 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Oct 2022 05:49 PM IST
सार

आरोपी आशीष अवैध हथियार मंगाकर हथियार के बल पर वाहन चोरी, रुपये व मोबाइल फोन लूट की वारदातों को अंजाम दिया करता था। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
Police caught three including Deepak Tinu cousin in Bhiwani
सीआईए की गिरफ्त में तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के भिवानी सीआईए प्रथम की टीम ने लॉरेंस बिश्रोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू की मौसी के लड़के को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं टीम ने चोरी की बाइक के साथ उसके दो अन्य साथियों को भी पुलिस ने काबू कर लिया है।

विज्ञापन


सीआईए टीम ने तीनों आरोपियों से एक देशी पिस्तौल, तीन कारतूस व एक चोरी की अपाचे बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी हथियार के बल पर वाहन चोरी, मोबाइल फोन व नकदी छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि गिरोह बनाकर संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ सीआईए को विशेष निर्देश दिया है। इसी के तहत भिवानी सीआईए प्रथम के प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार के नेतृत्व में मिनी बाईपास पर कोंट की तरफ से आ रहे तीन युवकों को रोका। पुलिस ने तीनों से वाहन के कागजात मांगे मगर उनके पास कोई कागजात नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि उन्होंने अपाचे बाइक फरवरी में हनुमान गेट से चोरी की थी। आरोपियों की पहचान आशीष निवासी आंबेडकर कॉलोनी, आकाश निवासी शांति नगर और आकाश निवासी हनुमान गेट के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी आशीष से एक देशी पिस्तौल व कारतूस बरामद किया। 

पुलिस ने आरोपी आकाश (शांतिनगर) से दो कारतूस बरामद किए। आरोपी आकाश (हनुमान गेट) से चोरी की अपाचे बाइक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि अवैध पिस्तौल उसने अपने मौसी के लड़के लॉरेंस बिश्रोई गैंग के गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू हरियाणा से मंगवाई थी।

पिस्तौल को टीनू हरियाणा के कहने पर एक व्यक्ति आरोपी आशीष को देकर गया था। आरोपी आशीष अवैध हथियार मंगाकर हथियार के बल पर वाहन चोरी, रुपये व मोबाइल फोन लूट की वारदातों को अंजाम दिया करता था। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने का आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed