फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police caught gangsters after encounter in Kapurthala of Punjab

Punjab: सिपाही की शहादत पर पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में गैंगस्टरों को घेरा, एक मारा गया, गोली लगने से दो घायल

Mon, 09 Jan 2023 07:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 09 Jan 2023 07:28 PM IST
सार

फगवाड़ा पुलिस ने फिल्लौर पुलिस को सूचित किया तो दोनों क्षेत्रों की पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें तीन गैंगस्टर घायल हो गए और पुलिस ने रणजीत सिंह, विशाल सोनी व कुलविंदर सिंह किंदा को दबोच लिया। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान गैंगस्टर कुलविंदर सिंह की मौत हो गई।

विज्ञापन
Police caught gangsters after encounter in Kapurthala of Punjab
गैंगस्टर को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गाड़ी छीनकर भाग रहे गैंगस्टरों का पीछा करते वक्त गोली लगने से शहीद हुए 26 वर्षीय कुलदीप सिंह उर्फ कमल बाजवा की शहादत के बीच कपूरथला-जालंधर देहात की पुलिस ने एक घंटे के भीतर तीन गैंगस्टरों को दबोच लिया। जवाबी फायरिंग में तीनों गैंगस्टर घायल हुए हैं। चौथा साथी मौके से फरार हो गया। इनमें से एक गैंगस्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह खुलासा आईजी जालंधर रेंज जीएस संधू ने कपूरथला पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में किया।

विज्ञापन


आईजी ने कांस्टेबल कुलदीप सिंह की मौत पर गहरा दुख जताया और बताया कि पंजाब सरकार ने शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के पारिवारिक सदस्यों को दो करोड़ रुपये की एक्सग्रेशिया ग्रांट देने की घोषणा की है। जबकि चारों गैंगस्टरों के खिलाफ थाना फिल्लौर में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली नंबर की अलेंटरा कार सवार गैंगस्टरों ने रविवार रात फगवाड़ा के एक व्यक्ति से गन प्वाइंट पर क्रेटा गाड़ी छीनकर नवांशहर का फर्जी नंबर लगाकर गोराया की ओर भागे थे। 
विज्ञापन


गैंगस्टरों ने अलेंटरा कर वहीं छोड़ दी थी। फगवाड़ा के थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर को जब इस वारदात का पता चला तो उसने अपनी पुलिस पार्टी के साथ गैंगस्टरों का पीछा किया। जब गोराया के पास क्रेटा गाड़ी की घेराबंदी कर गैंगस्टरों को गाड़ी से बाहर निकलने को कहा तो उन लोगों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें फगवाड़ा के सिविल अस्पताल भेजा गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं गैंगस्टर गांव बड़ा पिंड की ओर भाग निकले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फगवाड़ा पुलिस ने फिल्लौर पुलिस को सूचित किया तो दोनों क्षेत्रों की पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें तीन गैंगस्टर घायल हो गए और पुलिस ने रणजीत सिंह, विशाल सोनी व कुलविंदर सिंह किंदा को दबोच लिया। सोमवार की सुबह इलाज के दौरान गैंगस्टर कुलविंदर सिंह की मौत हो गई।

हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टरों पर कई मामले दर्ज
जालंधर जोन के आईजी जीएस संधू ने बताया कि क्रेटा  गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। 30 बोर का एक पिस्टल और चार कारतूस, 32 बोर के दो पिस्टल और सात कारतूस भी मिले हैं। चारों गैंगस्टरों के खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में लूटपाट, आर्म्स एक्ट, चोरी, कत्ल व इरादे-कत्ल के मामले दर्ज हैं।

कमल बाजवा इंस्टाग्राम स्टार, लाखों में फालोअर्स
कांस्टेबल कमल बाजवा जहां पुलिस ड्यूटी में काफी तेज-तर्रार थे, वहीं सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय थे। उसके चार अलग-अलग अकाउंट हैं, जिनमें से एक पर्सनल ब्लाग में 1.72 और दूसरे अकाउंट में 14 हजार के करीब फालोअर्स हैं। यहीं नहीं, कमल मदद के लिए भी हमेशा तत्पर रहते थे। कपूरथला के एक सिंगर सुखदीप सिंह रंधावा को प्रमोट करने के लिए काफी कुछ किया था। कमल के शहीद होने की खबर सुनते ही सुखदीप का रो-रोकर बुरा हाल है और वह रात से कमल के परिवार के साथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed