{"_id":"61654be18ebc3e628c15e23b","slug":"police-caught-a-man-with-weapons-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: पुलिस ने हथियारों के साथ शख्स को पकड़ा, बोडो लिबरेशन फोर्स से जोड़े होने का शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा: पुलिस ने हथियारों के साथ शख्स को पकड़ा, बोडो लिबरेशन फोर्स से जोड़े होने का शक
Tue, 12 Oct 2021 02:21 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:21 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने तीन हथियार और तीन आधार कार्ड बरामद किए। पुलिस अब आरोपी के साथी अमरीक की गिरफ्तारी के प्रयास में है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा में पुलिस ने एक शख्स को तीन अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम संजय है। पीसीआर पुलिस पार्टी ने सोमवार देर रात गश्त के दौरान भागू रोड से उसे गिरफ्तार किया। आरोपी का साथी अमरीक सिंह निवासी गांव चोटियां मौके से फरार होने में कामयाब रहा। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति बोडो लिबरेशन फोर्स से जुड़ा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम समेत पांच दोषियों की सजा पर फैसला सुरक्षित, 18 अक्तूबर को होगा एलान
विज्ञापन
मंगलवार सुबह आईजी जसकरण सिंह और एसएसपी अजय मालूजा ने आरोपी से सीआईए में पूछताछ की लेकिन पुलिस को कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस अब आरोपी के साथी अमरीक सिंह को पकड़ने के प्रयास में है। उसी से ही पुलिस को पूरी जानकारी हासिल होने की संभावना है। इस बारे में एसएसपी और आईजी ने अभी मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार संजय और अमरीक सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोमवार को भागू रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने लगे पुलिस नाके को देखकर जब दोनो ने मोटरसाइकिल पीछे की तरफ मोड़ा तो तुरंत पीसीआर पुलिस टीम ने पीछा कर संजय को पकड़ लिया जबकि अमरीक मौके से फरार होने में हो गया।
यह भी पढ़ें- अर्श से फर्श का सफर: इस गुमनाम चिट्ठी ने खोले थे राम रहीम के काले कारनामे, फिर शुरू हुआ था कत्ल का दौर
पुलिस को संजय के पास से तीन हथियार और तीन आधार कार्ड बरामद मिले हैं। प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो 20 दिन पहले बठिंडा अमरीक के बुलाने पर हथियार लेकर आया था। वो अमरीक के साथ पहले किसी जगह प्लंबर का काम करता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो असम की बोडो लिबरेशन फोर्स का सदस्य रह चुका है। एसएसपी अजय मालूजा से जानकारी लेने के लिए उन्हें फोन किया गया तो उन्होंने उक्त मामले पर जांच जारी होने की बात कही।