{"_id":"654effc3f213fc0c8c0c7143","slug":"police-busted-human-trafficking-gang-in-amritsar-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तस्करी के जरिए लड़कियों को अरब देशों में भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर से दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: तस्करी के जरिए लड़कियों को अरब देशों में भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर से दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 11 Nov 2023 09:57 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 11 Nov 2023 09:57 AM IST
सार
आरोपी दो लड़कियों को विदेश भेजने के लिए अमृतसर पहुंचे थे। उनके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। इसके आधार पर कई और खुलासे होने की संभावना है। आरोपियों के खिलाफ थाना एयरपोर्ट में केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश किया गया और आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब पुलिस के सीआईए स्टाफ ने मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चार पासपोर्ट और अलग-अलग अधिकारियों के नाम की दो मुहर और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उनके पास से विशेष प्रकार का पेन भी मिला है। इस पेन से हर प्रकार की स्याही के अक्षर आसानी से मिटाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ अमृतसर सिटी-2 के प्रभारी दिलबाग सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी अरब देशों में टूरिस्ट वीजा पर लड़कियों को भेजा जा रहा है। बदले में अरब देशों के लोगों से मोटी रकम वसूल की जाती है। मानव तस्करी करने वाले दो लोग रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल में ठहरे हैं। गुरुवार की देर रात दोनों एयरपोर्ट के नजदीक खड़े थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान आंध्र प्रदेश निवासी सत्यनारायण मूर्ति और चुल्लू कुंड़ी बालाजी निवासी मैनू मुंडा वेस्ट मुड़वारी आंध्र प्रदेश को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी दो लड़कियों को विदेश भेजने के लिए अमृतसर पहुंचे थे। उनके मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। इसके आधार पर कई और खुलासे होने की संभावना है। आरोपियों के खिलाफ थाना एयरपोर्ट में केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश किया गया और आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
विज्ञापन