Ludhiana News: सीबीआई अधिकारी बन धमकाने लगे, लोग पहुंचे तो खुली पोल, जाली वारंट दिखा मांग रहे थे पैसे
थाना डाबा के एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि गोपाल और कांता देवी राजस्थान के जयपुर से लुधियाना के बसंत नगर स्थित बहादुर सिंह के घर पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी पहचान सीबीआई के स्पेशल अफसर के तौर पर दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहादुर सिंह के खिलाफ सीबीआई के पास हत्या का मामला दर्ज है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकली सीबीआई अधिकारी बन लोगों को हत्या के मामले में डराने और जाली वारंट दिखाकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को थाना डाबा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। हैरानी की बात यह है कि दोनों आरोपी राजस्थान के जयपुर से लुधियाना के बसंत नगर इलाके में पहुंचे थे। बहादुर सिंह के घर पहुंचकर उन्होंने जाली वारंट दिखाया और मामला रफा-दफा करने के लिए पैसे मांग की।
परिवार वालों को शक हुआ तो इलाके के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद थाना डाबा की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि दोनों के पास जो पहचान पत्र है, वह जाली है और उन्होंने वारंट भी जाली बना रखा है। इसके बाद थाना डाबा की पुलिस ने इस मामले में गोपाल और कांता देवी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना डाबा की पुलिस आरोपियों को गुरुवार को अदालत में पेश करेगी।
थाना डाबा के एसएचओ कुलबीर सिंह ने बताया कि गोपाल और कांता देवी राजस्थान के जयपुर से लुधियाना के बसंत नगर स्थित बहादुर सिंह के घर पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी पहचान सीबीआई के स्पेशल अफसर के तौर पर दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बहादुर सिंह के खिलाफ सीबीआई के पास हत्या का मामला दर्ज है।
उन्होंने जाली वारंट परिवार को दिखाए। इसके बाद परिवार वाले पहले तो डर गए और उन्होंने ऐसा कोई मामला न होने की बात की। मगर गोपाल ने ऐसे रौब दिखाया कि हर कोई यह सोच रहा था कि यह शायद सीबीआई का स्पेशल अफसर ही है और महिला भी पूरे अधिकारियों के तौर पर रौब दिखा रही थी।
उन्होंने बाकायदा वारंट दिखाने के साथ-साथ परिवार को पहचान पत्र भी दिखाए। गोपाल के पहचान पत्र पर स्पेशल अफसर लिखा था। कुछ समय परिवार वालों पर रौब दिखाने के बाद दोनों ने मामला रफा दफा करने के लिए परिवार से सेटिंग करना शुरू कर दी। इसके बाद परिवार वालों को शक हो गया। बहादुर सिंह के परिवार वालों ने इलाके के लोगों को इकट्ठा किया तो उन्होंने पुलिस बुलाई।
पुलिस ने जांच की तो पता लगाया कि दोनों आरोपी ठग हैं और इनका सीबीआई से कोई वास्ता नहीं है। पुलिस ने दोनों को अपनी हिरासत में ले लिया। सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे पता लगाया जा रहा है कि वह पहले कितने लोगों को ठग चुके हैं और उन्होंने जाली पहचान पत्र और वारंट कहां से तैयार करवाए। पुलिस आरोपियों के संपर्क सूत्रों का पता लगाने में जुटी है।