{"_id":"63514243418ff76b987aad3d","slug":"police-arrested-two-with-illegal-weapons-in-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले जालंधर में बड़ी सफलता: पांच अवैध पिस्टल, 10 मैगजीन और 10 कारतूस समेत पुलिस ने दो को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिवाली से पहले जालंधर में बड़ी सफलता: पांच अवैध पिस्टल, 10 मैगजीन और 10 कारतूस समेत पुलिस ने दो को दबोचा
Thu, 20 Oct 2022 06:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Oct 2022 06:16 PM IST
सार
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में गैंग के अन्य साथियों की जानकारी जुटाकर इस कड़ी को तोड़ने में जुट गई है। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि दिवाली के माहौल को खराब करने के लिए अवैध हथियारों की मांग पंजाब में बहुत तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसएसपी स्वर्णदीप सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर देहात की क्राइम ब्रांच ने दिवाली के रंग में भंग डालने के लिए आई अवैध हथियारों की खेप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से पांच देसी पिस्टल, 10 मैगजीन, 10 कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम गश्त के दौरान अड्डा अमानतपुर मोड़ पर मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि बिहार का रहने वाला मुकेश कुमार यादव पंजाब में गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करता है। वह कत्ल और कई संगीन धाराओं में अमृतसर जेल में बंद है।
विज्ञापन
फोन आने पर वह गुर्गे विजय राम वासी बिहार और राम निवासी बिहार को लोकेशन बताकर हथियार सप्लाई करवाता है। दोनों आरोपी हथियार के साथ बिधिपुर फाटक पर अमृतसर की बस का इंतजार कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो दो ऑटो को हाथ देकर भागने के फिराक में थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर किट बैग से पांच देसी पिस्टल, 10 मैगजीन और 10 कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्जकर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस पूछताछ में गैंग के अन्य साथियों की जानकारी जुटाकर इस कड़ी को तोड़ने में जुट गई है। एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि दिवाली के माहौल को खराब करने के लिए अवैध हथियारों की मांग पंजाब में बहुत तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
कई गुना पैसे देकर पंजाबी युवक अवैध असला खरीद रहे हैं। यूपी के आजमगढ़ से लाए गए पिस्टल में यूएसए का मार्का लगा था और पंजाब में 60 हजार रुपये में डिलीवरी देते थे, हथियार कहां और किसको देने हैं, इसकी लोकेशन जेल में बंद मुकेश दोनों को देता था। एसएसपी ने कहा कि अवैध हथियारों की खेप के पकड़े जाने के बाद देहात क्षेत्र में सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है और सुरक्षा नाकों पर सघन जांच का आदेश है।