{"_id":"b5a199b78872caa21d03cbee208acb50","slug":"plsura-baby-murder-case-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप और मर्डर के बाद डेढ़ किलोमीटर दूर फेंका था शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप और मर्डर के बाद डेढ़ किलोमीटर दूर फेंका था शव
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Wed, 22 Jan 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलसौरा बेबी मर्डर केस में गिरफ्तार आरोपी राज कुमार और अनिरुद्ध को निशानदेही के लिए पुलिस सेक्टर-54 के जंगल में ले गई।
विज्ञापन
जहां आरोपियों ने नाबालिग से चार दिन तक दुराचार किया था और 30 नवंबर को रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने घटनास्थल से शराब और फ्ल्यूड की खाली बोतलें भी बरामद की।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी फ्ल्यूड के नशे के आदी हैं। आरोपियों ने बताया कि 30 नवंबर को उन्होंने नाबालिग की हत्या की थी। इसके बाद कूड़े के ढेर से बोरी उठाई।
विज्ञापन
शव को बोरी में डालकर कंधे पर रखकर फर्नीचर मार्केट के पिछली तरफ जंगल में शव फेंक दिया था। घटनास्थल से बोरी फेंके जाने तक का करीब डेढ़ किलोमीटर का सफर आरोपियों ने पैदल ही तय किया था।
विज्ञापन
साथ ही आरोपियों ने बताया वह खाना लेने पलसौरा गांव जाया करते थे। आरोपियों के इस खुलासे के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज को फिर से खंगाल रही है।
गौरतलब है कि सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का खुलासा किया था। मालूम हो कि इस मामले में आरोपी राज कुमार और अनिरुद्ध वीरवार तक पुलिस रिमांड पर हैं।
उधर, नाबालिग के पिता का कहना है कि अखबार में ही उन्होंने आरोपियों की तस्वीर देखी है। उन्होंने ने आरोपियों को पहले कभी नहीं देखा था। वहीं, रिमांड के दौरान पुलिस शहर में हुईं अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।