फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   plastic skin girl born at amritsar

मदर्स डे पर जन्मी विचित्र बच्ची, त्वचा प्लास्टिक जैसी

Mon, 11 May 2015 07:49 AM IST
Updated Mon, 11 May 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
plastic skin girl born at amritsar

पंजाब के अमृतसर में मदर्स डे की पूर्व संध्या पर एक विचित्र किस्म बच्ची का जन्म हुआ है। इसकी त्वचा प्लास्टिक शीट जैसी है। डाक्टरों के अनुसार, इस तरह के बच्चे को कोलोडियन बेबी कहते हैं, जिसका अर्थ है प्लास्टिक बच्ची।

विज्ञापन


फिलहाल बच्ची का अस्पताल के स्पेशल ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। बच्ची का चेहरा मछली के मुंह जैसा दिखता है। इस वजह से डाक्टरों बच्ची को डालफिन नाम दिया है। बच्ची को राजासांसी गांव की महिला ने जन्म दिया है। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. करनैल सिंह ने बताया इस तरह के बच्चे के बचने की उम्मीद कम ही होती है।
विज्ञापन


अस्पताल में गत वर्ष भी एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया था, जिसकी मौत हो गई थी। डॉ. करनैल के अनुसार, डेढ़ से दो लाख बच्चों में से ऐसे एक बच्चे का जन्म होता है। अस्पताल के डाक्टरों ने बच्ची को बचाने की पूरी कोशिश की। फिल्हाल बच्चे के परिजन उसे अस्पताल से लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार ऐसा केस नहीं

plastic skin girl born at amritsar

अमृतसर में विचित्र बच्ची पैदा होने का केस पहली बार सामने नहीं आया। ऐसा ही एक मामला चार साल पहले हरियाणा के फतेहाबाद जिले में सामने आया था। यहां रतिया के सरकारी अस्पताल में विचित्र बच्ची ने जन्म लिया था। बच्ची को निरीक्षण के लिए अग्रोहा मेडिकल कालेज भेजा गया था।

मिली जानकारी के अनुसार किरणपाल कौर पत्नी बलदेव निवासी कलालवाला डिलीवरी के लिए अपने मायके गांव बाड़ा आई हुई थी। रतिया के सरकारी अस्पताल में गत दिवस डिलीवरी से पूर्व अल्ट्रासाऊंड करवाने पर गर्भ में बच्चे के सिर के पीछे कुछ अलग किस्म की चीज दिखाई दी जिसके चलते रतिया अस्पताल में उक्त महिला की डिलीवरी के लिए अस्पताल प्रशासन ने सुदेश नेहरा के नेतृत्व में डिलीवरी के विशेष इंतजाम किए गए।

डिलीवरी के बाद पैदा हुई बच्ची के सिर के पीछे दस इंच लम्बी मांसनुमा कुछ लटका हुआ मिला। इस मांस पर बालों के गुच्छे भी थे। बच्ची पूर्णत: स्वस्थ थी। इस बारे में डा. विजय जैन से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि ऐसे केस विरले ही होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed