{"_id":"599ad2844f1c1bd74a8b4647","slug":"pitbull-breed-dog-lost-police-filed-case-against-three-boys","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटबुल नस्ल का कुत्ता उठा ले गए, पुलिस तलाश में जुटी, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटबुल नस्ल का कुत्ता उठा ले गए, पुलिस तलाश में जुटी, तीन पर केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 21 Aug 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
पिटबुल नस्ल का कुत्ता
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे, सामान और चीजों के बाद अब कुत्ते भी चोरी होने लगे हैं। चंडीगढ़ में ऐसा एक मामला सामने आया, जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को खिलाफ केस दर्ज कर लिया। सेक्टर-52 स्थित कजहेड़ी से एक्टिवा सवार तीन युवक एक व्यक्ति का पिटबुल नस्ल का कुत्ता उठा ले गए। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सेक्टर-52 स्थित कजहेड़ी निवासी करण शर्मा ने पिटबुल नस्ल का कुत्ता पाला है। शनिवार को उसने कुत्ते को घर के बाहर शौच के लिए खुले में छोड़ा था। इस दौरान वह किसी काम से घर के अंदर गया। जब बाहर आया तो देखा कि दो युवक उसके कुत्ते को उठाकर ले जा रहे हैं। वहां उनका तीसरा साथी एक्टिवा र्स्टाट करके तैयार था। करण ने शोर मचाया, लेकिन तीनों युवक एक्टिवा पर सवार होकर फरार हो गए।
करण एक्टिवा का आधा अधूरा नंबर ही नोट कर पाया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। फिलहाल पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मोहाली नंबर की एक्टिवा सवारों की तलाश कर रही है।