{"_id":"4b918512c32af832b31d1648b0c9e8a9","slug":"physical-abuse-of-five-minor-girls-student-by-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल होने का डर दिखा 5वीं की 5 छात्राओं से गलत काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेल होने का डर दिखा 5वीं की 5 छात्राओं से गलत काम
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला (संगरूर)
Updated Thu, 27 Mar 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचवीं की परीक्षाओं में फेल कर देने का भय दिखाकर एक प्राइवेट स्कूल के मुख्य अध्यापक ने कई दिनों तक स्कूल की पांच छात्राओं का शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
वीरवार को पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ छेड़छाड़, रेप और जान से मारने की धमकियां देने का मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के एक क्षेत्र में खुले इस प्राइवेट प्राइमरी स्कूल में वीरवार को दिनभर हंगामा हुआ। स्कूल में पढ़ते छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की भीड़ स्कूल के मुख्य अध्यापक को तलाश रही थी और सभी अभिभावक गुस्से में थे।
विज्ञापन
एक महिला अभिभावक ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटियां इस स्कूल की पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं। रोज घर लौटते समय उनके चेहरों पर एक भय देखने को मिलता रहा है, बार-बार पूछने पर उनकी बेटियों ने बताया कि उनका मुख्य अध्यापक मोहम्मद अमजद लगातार यह कहकर उनका शारीरिक शोषण कर रहा था कि अगर उसकी बात न मानी तो उन्हें फेल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सुनते ही अभिभावकों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया और आरोपी अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
डीएसपी विलियम जेजी ने तुरंत स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लड़कियों व उनके अभिभावकों के बयान कलमबद्ध किए गए।
मामले की जांच कर रहे एसएचओ मनधीर सिंह ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अमजद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित लड़कियों का मेडिकल करवाया जा रहा है।