फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pgi chandigarh parking staff threatened on gun point

PGI चंडीगढ़ में पार्किंग स्टाफ को पिस्टल दिखाकर धमकाया, जानिए क्यों?

Sun, 17 Dec 2017 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 17 Dec 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
pgi chandigarh parking staff threatened on gun point
kidnapping at gunpoint
पीजीआई चंडीगढ़ में पार्किंग के कर्मचारी सतप्रीत को पिस्टल दिखाने और धमकाने का मामला सामने आया, जिसमें दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। मामले में पुलिस ने जींद निवासी जितेंदर और फतेहगढ़ साहिब निवासी हरसिमरत के खिलाफ आर्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। डेराबस्सी निवासी सतप्रीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-11 स्थित पार्किंग का कर्मचारी है। जितेंदर और हरसिमरत ने कार पार्किंग को लेकर उससे बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पिस्टल दिखाकर उसे धमकाया। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची तो जितेंदर और हरसिमरत ने पुलिस को बताया कि वह रिश्तेदार हैं। पीजीआई में उनका एक दोस्त भर्ती है, वह सुबह उसे देखने आए थे। उस दौरान उन्होंने पीजीआई की पार्किंग में कार खड़ी कर दिनभर के लिए पर्ची कटा ली। थोड़ी देर बाद वह दोनों कहीं कार को लेकर चले गए। दोबारा लौटकर आए तो पार्किंग में कार खड़ी करने की जगह नहीं थी। इस कारण कार को पार्किंग के बाहर खड़ी कर दिया।
विज्ञापन


इस पर पीजीआई पार्क़िग वाले कार को टो कर ले गए। इस बात को लेकर उनकी सतप्रीत से बहस शुरू हो गई। आरोप के अनुसार बहस के दौरान जतिंदर ने कार में रखी रिवाल्वर निकाल ली और उसे दिखाते हुए उसे धमकाने लगा। इस पर उसने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पीजीआई चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पाया की जतिंदर के पास लाइसेंसी .32 बोर का पिस्टल है, लेकिन इसे चंडीगढ़ में लाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने सतप्रीत की शिकायत के आधार पर जतिंदर और हरसिमरत के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed