फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pgi chandigarh employee murder in naya gaon mohali

मोहालीः नयागांव में पीजीआई चंडीगढ़ के कर्मचारी की दिनदहाड़े गोलियां मारकर हत्या

Fri, 08 Jun 2018 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 08 Jun 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
pgi chandigarh employee murder in naya gaon mohali
युवक की हत्या
मोहाली के नयागांव में बाइक सवार तीन युवकों ने पुरानी रंजिश में पीजीआई के सफाई कर्मचारी सौरभ उर्फ मैंडी की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने नयागांव निवासी आकाश, गुड्डू और नन्नू के खिलाफ हत्या और स्नैचिंग की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद पुलिस और सीआईए की टीमों ने पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान चलाया। सूचना मिलने के बाद एसपी एचएस अटवाल और डीएसपी सिटी (वन) आलम विजय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पुलिस ने हिमाचल प्रदेश और हरियाणा को भी अलर्ट भेज दिया है। डीएसपी आलम के मुताबिक, शाम साढ़े चार बजे मैंडी पीजीआई से ड्यूटी करके लौटा था और जनता कालोनी स्थित अपने घर के बाहर दोस्त के साथ खड़ा था। इसी दौरान दो बाइकों पर तीन युवक आए और उस पर फायरिंग शुरू कर दी। मैंडी को तीन गोलियां लगीं और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद इलाके के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए और सफाई कर्मचारी को पीजीआई पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि आरोपी मैंडी के गले से सोने की चेन और जेब से  पैसे भी निकाल ले गए। आरोपी आकाश और उसके घर वाले गायब  नयागांव थाने के एसएचओ भगवंत सिंह रियाड़ ने बताया कि उन्होंने आकाश के घर पर दबिश दी, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। मैंडी के किसी क्रिमिनल केस में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि वह मारपीट के मामलों में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले हुई थी लड़ाई
मैंडी के छोटे भाई प्रीतम सिंह ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले उसके भाई और आकाश में लड़ाई हुई थी। इस दौरान आकाश ने मैंडी को जान से मारने की धमकी दी थी। प्रीतम ने आरोप लगाया कि आरोपी आकाश इलाके में लोगों से लड़ता रहता है। उस पर कई केस दर्ज हैं।


घरों की तलाशी ली
मामले के बाद पुलिस ने पूरे नयागांव को सील कर दिया। इस दौरान लोगों के घरों की चेकिंग की गई। आरोपियों के मोबाइल नंबर से लेकर पुलिस ने इलाके के अन्य फोन का डंप लिया है। इसके साथ ही उनके फोन पर भी नजर रखी जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed