{"_id":"63921db3e7806242564bb096","slug":"person-killed-by-train-in-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot News: तीन दिन बाद था बेटे का शगुन, पिता की ट्रेन से कटकर मौत, घर में पसरा मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Pathankot News: तीन दिन बाद था बेटे का शगुन, पिता की ट्रेन से कटकर मौत, घर में पसरा मातम
Thu, 08 Dec 2022 11:00 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:00 PM IST
सार
सुरजीत सिंह की मौत खबर से पूरा परिवार सदमे में है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतक सुरजीत सिंह अगले अप्रैल 2023 में सरकारी सेवा से मुक्त होने वाले थे। हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पठानकोट के शाहरपुरकंडी टाउनशिप में एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब परिवार के मुखिया की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक रणजीत सागर बांध परियोजना टाउनशिप मंडल में बतौर मैसन कार्यरत था। तीन दिन बाद बेटे का शगुन और चार महीने बाद रिटायरमेंट थी। हादसा झाकोलाड़ी के पास हुआ।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक सुरजीत सिंह के बेटे का शगुन 11 दिसंबर को है। इसके लिए घर पर तैयारियां चल रही थीं। शादी के कार्ड और मिठाइयां बंट रही थीं। बुधवार रात उनका बेटा भी दुबई से घर लौटा था। मृतक सुरजीत सिंह किसी काम से घर से निकले थे और झाकोलाहड़ी में ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सुरजीत सिंह की मौत खबर से पूरा परिवार सदमे में है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि मृतक सुरजीत सिंह अगले अप्रैल 2023 में सरकारी सेवा से मुक्त होने वाले थे। हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।
विज्ञापन