लुधियाना दुष्कर्मः दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 5 के स्केच हुए जारी, देखें और पुलिस को सुराग दें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव इस्सेवाल में शनिवार को युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में शामिल अन्य पांच आरोपियों की पहचान हो गई है। पीड़ित युवती और युवक की ओर से बताए गए हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के स्केच जारी कर लोगों से इनके बारे में सूचना देने की अपील की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान फिल्लौर निवासी सादिक अली के रूप में हुई है। वहीं दूसरे की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हई। अन्य आरोपियों की पहचान गांव टिब्बा निवासी अजय, सैफ अली, सुरमुख और उसके एक रिश्तेदार के रूप में की गई है।
डीआईजी रणवीर सिंह खटड़ा ने गिरफ्तार आरोपी के बारे में पुष्टि करते बताया कि सादिक, सैफ अली, सुरमुख और अज्ञात युवक चारों आपस में रिश्तेदार है। पुलिस की छह टीमें आरोपियों की तलाश में छापे मार रही हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपी सादिक की एक गलती पुलिस के लिए सुराग बन गई। शनिवार की रात जिस समय पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। उस समय सादिक का मोबाइल फोन चल रहा था। पुलिस ने सबसे पहले मोबाइल टॉवर से उस समय चल रहे सभी मोबाइल की लोकेशन ली। सादिक का मोबाइल उसमें ट्रेस हुआ।
पुलिस ने जब इस मोबाइल नंबर के संबंध में जानकारी एकत्र की तो पता चला कि यह मोबाइल गांव संगोवाल निवासी एक महिला के नाम पर था। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। इस पर पता चला कि यह नंबर उसके भाई सादिक के पास है। वह इस समय नवांशहर में रहता है। पुलिस ने पूरी जानकारी लेने के बाद नवांशहर से सादिक को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों के संबंध में पुलिस को पूरी जानकारी दी। डीआईजी ने बताया 16 संदिग्ध लोगों की लिस्ट पुलिस ने तैयार की है।
पुलिस बता रही है छह आरोपी, पीड़ित बोले 10
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सादिक अली ने पूछताछ के दौरान बताया है कि 6 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं पीड़ित युवक और युवती का कहना है कि आरोपियों की संख्या 10 से ज्यादा थी। इस मामले पर डीआईजी का कहना है कि पुलिस की 6 टीमें जांच कर रही है। दो आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है और 5 अन्य की पहचान हो सकी है। अभी यह जांच का विषय है कि कितने आरोपी इस घटना में शामिल थे।
डीआईजी ने बताया कि पुलिस ने नहर के साथ जाने वाली सड़क के सारे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की है। एक कालोनी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार 8.26 पर पीड़ित युवक-युवती की कार वहां से गुजरी है। इससे अंदाजा है कि यह सारा घटनाक्रम रात साढ़े आठ बजे के बाद का है।
पुलिस अभी भी ऐसे लोगों पर भी नजर रखे हुए है, जिन पर मारपीट, लूटपाट या फिर कोई आपराधिक मामला दर्ज है। उन्हें भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जा रहा है। इसके अलावा फुट प्रिंट और टायरों के निशान भी लिए गए है।
अस्पताल में पीड़ित युवती अल्ट्रासाउंड
सोमवार को सुधार अस्पताल में पीड़ित की मेडिकल जांच के बाद उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए रेफर कर दिया गया था। सिविल अस्पताल लुधियाना की एसएमओ डॉ. गीता ने बताया कि सोमवार को दाखा पुलिस के साथ पीड़ित आई थी, लेकिन युवती की हालत कुछ ठीक नहीं थी और पुलिस के पास एमएलआर की कॉपी भी नहीं थी। इससे सोमवार को अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। मंगलवार को सिविल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड स्कैन किया गया।