फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patwari caught taking bribe of ten thousand rupees

दस हजार रुपये रिश्वत ले रहा पटवारी गिरफ्तार

Tue, 04 Mar 2014 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 04 Mar 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
Patwari caught taking bribe of ten thousand rupees

विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जिला रोपड़ के एक पटवारी को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

विज्ञापन


पटवारी ने यह राशि चमकौर साहिब निवासी व्यक्ति से जमीन का इंतकाल चढ़ाने के नाम पर मांगी थी। पटवारी को बुधवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

एसपी विजिलेंस हरगोबिंद सिंह ने बताया कि काबू किए गए पटवारी का नाम किरपाल सिंह है। वह जिला रोपड़ के पटवार हलका तालपुर में तैनात है।

उन्होंने बताया कि विजिलेंस को जिला चमकौर साहिब के अवतार सिंह ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उसकी चार कनाल दस मरले जमीन है।

इसका उसे इंतकाल कराना था। जब वह पटवारी के पास गया, तो उसने इंतकाल के लिए पटवारी ने दस हजार रुपये की मांग की।

इसके बाद विजिलेंस ने पटवारी के खिलाफ ट्रैप लगाया। साथ ही मंगलवार को दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया।

एसपी ने बताया कि पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला फेज-8 विजिलेंस पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed