{"_id":"5de670b68ebc3e54d76d62e7","slug":"patwari-arrested-for-taking-bribe-in-haryana-s-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींदः 40 हजार मुआवजा के बदले किसान से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींदः 40 हजार मुआवजा के बदले किसान से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
Tue, 03 Dec 2019 07:58 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Dec 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2017-18 में जुलाना क्षेत्र में बारिश से खराब हुई फसल के लिए मिले 40 हजार मुआवजे को बैंक खाते में डालने के बदले किसान से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रोहतक निवासी पटवारी रविंद्र को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विजिलेंस प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि पौली गांव निवासी रमेश कुमार ने सोमवार को शिकायत दी थी कि उनके गांव का पटवारी रविंद्र 2017 में जलभराव के कारण खराब हुई फसल के मुआवजे की राशि बैंक खाते में डालने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। इस पर मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने निरीक्षक बलवान सिंह, एसआई अनिल, बलजीत व सिपाही संजय की टीम ने दबिश दी।
विज्ञापन
इस दौरान सफीदों के बीडीपीओ कीर्ति सिरोहिवाल ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहे। रमेश कुमार ने विजिलेंस द्वारा दिए गए दो-दो हजार रुपये के दस नोट पटवारी रविंद्र को थमा दिए। इशारा मिलते ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट व विजिलेंस की टीम ने पटवारी रविंद्र कुमार को दबोच लिया। इस दौरान रविंद्र कुमार से विजिलेंस द्वारा दिए गए पैसे बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
अकेले रमेश को छोड़ सभी के पैसे डाल दिए खाते में
शिकायतकर्ता रमेश कुमार के अनुसार फसल खराब होने पर गांव के कई लोगों को मुआवजा मिला है। इसकी राशि पटवारी द्वारा गांव के अन्य सभी किसानों के बैंक खाते में डाल दी गई, लेकिन पिछले करीब तीन-चार महीने से उसके चक्कर कटवाए जा रहे थे। रमेश कुमार के अनुसार उसकी करीब पांच एकड़ फसल जलभराव के चलते खराब हुई थी और यह जमीन तीन लोगों के नाम है। इस पर सोमवार को पटवारी रविंद्र ने उससे पैसे की मांग की थी। इस पर उसने विजिलेंस को शिकायत दी।