{"_id":"56e816f14f1c1b19118b4ab3","slug":"patwari-arrest-with-bribe-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 15 Mar 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
मोहाली में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने एक पटवारी को रंगे हाथ 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फलेल सिंह के रूप में हुई है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से कंप्यूटर में जमीन का रिकार्ड सही करने के लिए पैसे की मांग की थी। विजिलेंस बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता गरीब सिंह निवासी गांव रायपुर खुर्द ने बताया कि गांव हुलका में उन्होंने 6 कनाल 16 मरले जमीन खरीदी थी। लेकिन, संबंधित अधिकारी ने गलती से कंप्यूटर में जमीन का रिकार्ड 5 कनाल 16 मरला फीड कर दिया था। वहीं, शिकायतकर्ता को इसका पता चला तो वह रिकॉर्ड सही करवाने के लिए विभाग में गया।
विज्ञापन
वहां उसकी मुलाकात हलका हुलका में तैनात पटवारी फलेल सिंह से हुई। पटवारी ने उस से रिकॉर्ड सही करने के लिए पैसों की मांग की। सौदा 10 हजार रुपये में तय हो गया। शिकायतकर्ता ने पटवारी की शिकायत विजिलेंस को दी। इसके बाद विजिलेंस ने पूरी प्लानिंग से ट्रैप लगाया। आरोपी को पैसे लेने के लिए एक निश्चित जगह पर बुलाया। वहां विजिलेंस वाले पहले से ही मौजूद थे। पटवारी ने जैसी शिकायतकर्ता से पैसे पकड़े। विजिलेंस की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन