फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   patients blind after surgery: Sensational disclosure

आंखों के ऑपरेशन कराने वालों के रिकार्ड ही गायब

Sat, 06 Dec 2014 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला (गुरदासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला (गुरदासपुर) Updated Sat, 06 Dec 2014 10:10 AM IST
विज्ञापन
patients blind after surgery: Sensational disclosure

पंजाब के गुरदासपुर में आई कैंप में ऑपरेशन के बाद आंखों की रोशनी जाने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। घुमाण में आयोजित आई कैंप में ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों का रिकॉर्ड न तो डॉक्टर के पास है और न ही अस्पताल के पास।

विज्ञापन


प्रशासन के पास इतनी ही जानकारी है कि कैंप आयोजित करने वाला एनजीओ मथुरा का है। पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन, आयोजक, डॉक्टर और एनजीओ के खिलाफ मामला दर्ज कर डॉक्टर और आयोजक को गिरफ्तार कर लिया है। एसकेएम मथुरा (उत्तर प्रदेश) के एक एनजीओ ने सरहदी क्षेत्रों में आंखों का कैंप लगाने का निर्णय किया था।
विज्ञापन


इसके तहत एनजीओ ने आयोजक मनजीत जोशी के माध्यम से गुरु नानक मल्टीस्पेशिएलिटी अस्पताल घुमाण के साथ मिलकर मरीजों की आंखों के ऑपरेशन किए। एनजीओ ने 31 अक्तूबर को घुमाण, 2 नवंबर को टांडा, 3 नवंबर को डेरा बाबा नानक और 4 नवंबर को गग्गोमाहल में कैंप आयोजित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंखों के 130 रोगियों की पहचान कर ऑपरेशन किए गए। ये ऑपरेशन जालंधर के डॉ. विवेक अरोड़ा की तरफ से किए गए, लेकिन ऑपरेशन के बाद 16 मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई।

बटाला की डीएसपी हेडक्वार्टर जसवंत कौर रियाड़ ने बताया कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर विवेक अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, देर रात पुलिस ने कैंप के आयोजक मनजीत जोशी को भी हिरासत में ले लिया। मनजीत फगवाड़ा का रहने वाला है।

16 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई

patients blind after surgery: Sensational disclosure

घुमाण में एक एनजीओ की तरफ से लगाए गए आंखों के फ्री चेकअप कैंप में ऑपरेशन करवाने के बाद 16 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब मरीजों के परिजन अमृतसर के डीसी रवि भगत के पास शिकायत लेकर पहुंचे। प्रशासन ने तत्काल सभी मरीजों को इलाज के लिए ईएनटी अस्पताल में भर्ती कराया।

गुरदासपुर के डीसी अभिनव त्रिखा ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को कस्बा घुमाण पहुंच कर मामले का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में कुल 130 लोगों के ऑपरेशन की बात सामने आ रही है। इसमें कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। पीड़ितों का सरकारी तौर पर फ्री इलाज करवाया जाएगा। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

एनजीओ और प्रशासन आमने-सामने
सिविल सर्जन गुरदासपुर ने बताया कि एनजीओ ने कैंपों के लिए इजाजत नहीं ली जबकि एनजीओ की तरफ से इजाजत लेने का दावा किया जा रहा है। हालांकि एनजीओ अधिकारी इजाजत से संबंधित कोई सबूत नहीं दिखा सके। दूसरी ओर गुरु नानक अस्पताल घुमाण के प्रबंधक सुखदेव सिंह बेदी ने कहा कि उन्होंने एनजीओ को अस्पताल की सुविधा दी थी जबकि मेडिकल ट्रीटमेंट या ऑपरेशन के साथ उनके अस्पताल का कोई लेना-देना नहीं है। जांच रिपोर्ट के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed