{"_id":"5c7246c6bdec223c5d7e41dd","slug":"patient-died-in-anti-drug-addiction-center-in-sonipat-of-haryana","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनीपतः यातनाएं देने से नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, रजाई डालकर ऊपर बैठ गए 3-4 कर्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनीपतः यातनाएं देने से नशा मुक्ति केंद्र में मरीज की मौत, रजाई डालकर ऊपर बैठ गए 3-4 कर्मी
Sun, 24 Feb 2019 12:57 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
मरीज की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नशा मुक्ति केंद्र में नशा छुड़ाने के लिए भर्ती हुए मरीज को केंद्र के कर्मचारियों ने इतना प्रताड़ित किया कि उसकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मामला हरियाणा के सोनीपत जिले के राठधना रोड स्थित केंद्र का है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार, गांव खेवड़ा निवासी धर्मजीत (47) शराब पीने का आदी था। नशा छुड़ाने के लिए परिजनों ने चार दिन पहले उसे फ्रेंड्स न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। धर्मजीत के बेटे अंकित का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर परिजनों के पास केंद्र से फोन आया कि धर्मजीत की तबीयत खराब हो गई है। जब परिजन सामान्य अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने केंद्र संचालक संदीप व अन्य कर्मचारियों से मौत का कारण पूछा तो सब अलग-अलग बयान दे रहे थे।
किसी ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। किसी ने बताया कि दवाई दी गई थी उसे वह सहन नहीं कर पाया। शक होने पर उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने केंद्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें दिखाई दे रहा है कि केंद्र के कर्मचारी धर्मजीत पर रजाई डालकर उसके ऊपर बैठे हैं। एक कर्मचारी उनके मुंह के ऊपर बैठा दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर बाद कर्मचारी उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं, जबकि धर्मजीत बेसुध हैं।

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अंकित के बयान पर केंद्र संचालक संदीप व अन्य कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। वहीं धर्मजीत के भतीजे अमित का आरोप है कि मौत का कारण पूछने पर नशा मुक्ति केंद्र संचालक व कर्मी उन्हें धमका रहे हैं। अस्पताल में आकर वे मामले को निपटाने का दबाव बना रहे थे।
नशा मुक्ति केंद्र में काफी देर तक किया गया प्रताड़ित
परिजनों का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि नशा मुक्ति केंद्र के कर्मी मरीज को रजाई में दबाकर उसके ऊपर बैठे हैं। प्रताड़ना का यह दौर काफी देर तक चलता रहा। सूत्र बताते हैं कि नशा मुक्ति केंद्र में धर्मजीत के नशा मांगने पर कर्मचारी उसके ऊपर रजाई डालकर बैठ गए। रजाई में दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
एक निजी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराए गए मरीज की मौत हुई है। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक व कर्मचारियों के खिलाफ यातना देकर मारने की शिकायत दी है। सीसीटीवी फुटेज भी दी गई है। गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।
- जितेंद्र, डीएसपी, मुख्यालय सोनीपत।