{"_id":"65bbad5661fa108a550b455f","slug":"patiala-youth-sent-to-indonesia-instead-of-america-by-travel-agent-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान: युवक को अमेरिका की जगह इंडोनेशिया भेजा, वहां कमरे में बंद कर पीटा, परिवार ने 38 लाख भेजे तो छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सावधान: युवक को अमेरिका की जगह इंडोनेशिया भेजा, वहां कमरे में बंद कर पीटा, परिवार ने 38 लाख भेजे तो छोड़ा
Thu, 01 Feb 2024 08:41 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Feb 2024 08:41 PM IST
सार
विदेश भेजने के नाम पर पंजाब में ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब पंजाब के पटियाला में एक युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर इंडोनेशिया में बंधक बनाया गया। यहां उसे प्रताड़ित किया गया। आरोपियों ने परिवार को धमकाया और लाखों रुपये की राशि अपने खाते में डलवा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश जाने का सपना कई लोगों पर भारी पड़ रहा है। पंजाब के पटियाला जिले में विदेश भेजने के नाम पर 89.25 लाख रुपये की ठगी के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मामले में तो ट्रैवल एजेंटों ने एक युवक को अमेरिका की बजाय इंडोनेशिया भेज दिया। वहां एक कमरे में बंद कर उसे पीटा गया। उसके परिवार वालों को फोन किया और धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने अपने खातों में 38 लाख रुपये की राशि डलवा ली। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के तीन ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पहला मामला गांव पहिर कलां का है। यहां के रहने वाले नवजोत सिंह ने राजपुरा पुलिस को शिकायत दी है कि मुनीश कुमार निवासी राजपुरा, परमजीत सिंह निवासी यमुनानगर (हरियाणा) और फारुक आलम निवासी दिल्ली ने उसे अमेरिका की बजाय इंडोनेशिया भेज दिया। वहां उसे एक कोठी में ले जाकर एक कमरे में बंद कर खूब पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी और जबरन परिवार वालों को फोन करके अपने खातों में 38 लाख रुपये की राशि डलवा ली। इसके बाद आरोपियों ने उसे दुबई की फ्लाइट पर बैठा दिया। किसी तरह से वह घर पहुंचा। पुलिस ने जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी मुनीश कुमार व परमजीत सिंह ने ही अपने एक अन्य साथी विजय कुमार निवासी राजपुरा के साथ मिलकर पटियाला के गांव पहिर खुर्द के रहने वाले मनप्रीत सिंह से भी 42 लाख रुपये की ठगी की। उसे आरोपियों ने अमेरिका भेजने का झांसा दिया और रकम ले ली लेकिन बाद में न तो अमेरिका भेजा और न ही रकम वापस की। राजपुरा पुलिस ने केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
तीसरे केस में पटियाला के रहने वाले सौरव कुमार पर थाना कोतवाली पुलिस ने विदेश भेजने का झांसा देकर 9.25 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पटियाला के खालसा मोहल्ला के रहने वाले ओंकार सिंह की शिकायत पर की गई है। आरोपी ने पैसे लेने के बाद पीड़ित को विदेश नहीं भेजा।