{"_id":"59f2e5694f1c1bf3538b985f","slug":"patiala-trader-shot-dead-mother-died-in-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की गोली मारकर हत्या, सदमे में मां की मौत, वारदात CCTV में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी की गोली मारकर हत्या, सदमे में मां की मौत, वारदात CCTV में कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से बड़ी खबर, व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं सदमे में मां ने भी दम तोड़ दिया। घटना पटियाला की है। नाभा की नई अनाज मंडी में बुधवार रात अज्ञात व्यक्ति ने खाद और कीटनाशक दवा की दुकान के मालिक के सिर में गोली मार कर उनकी हत्या कर दी। व्यापारी उस समय दुकान में था। बेटे की मौत के कुछ घंटों के बाद ही सदमे में उनकी 65 वर्षीय मां ने भी दम तोड़ दिया। कोतवाली नाभा थाने में अज्ञात हत्यारे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
मामले के जांच अधिकारी कोतवाली नाभा थाने के इंचार्ज करनैल सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे मोनिक जिंदल (40) नई अनाज मंडी स्थित अपनी दुकान में थे। इसी बीच बाइक सवार नकाबपोश उनकी दुकान में घुसा और मोनिक पर फायर कर दिया। गोली मोनिक के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार हो गया।
उधर, बेटे की मौत के कुछ घंटों के बाद ही सदमे से व्यापारी की 65 साल की मां पद्मा जिंदल ने भी वीरवार तड़के दम तोड़ दिया। इस कत्ल के बाद वीरवार आढ़ती एसोसिएशन सहित सभी जत्थेबंदियों ने मंडी को बंद रखा। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की कि हत्यारे को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने परिवार के साथ सांत्वना व्यक्त की और विश्वास दिलाया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक एक ही हत्यारे की बात सामने आ रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यह कोई पुरानी रंजिश थी या फिर लेन-देन का मामला था, सभी थ्योरी से पुलिस जांच कर रही है।
- करनैल सिंह, कोतवाली नाभा थाने के इंचार्ज