फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   patiala sp dead, murder or suicide?

पटियाला के एसपी की गोली लगने से मौत

Tue, 14 Oct 2014 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 14 Oct 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
patiala sp dead, murder or suicide?

पटियाला के एसपी (कम्युनिटी पुलिसिंग) बरजिंदर सिंह ढिल्लों (पीपीएस) की सोमवार को माडल टाउन स्थित उनके सरकारी आवास पर गर्दन में गोलियां लगने से मौत हो गई। जिस एके-47 से गोलियां लगी हैं, वह एसपी के अपने गनमैन की है।

विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच कर रही थी कि एसपी को गोलियां एक्सीडेंटल लगी हैं या फिर यह आत्महत्या है। पुलिस ने एसपी का कत्ल होने की संभावना से इनकार किया। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक वारदात के समय घर में एसपी का गनमैन और काम करने वाली एक नौकरानी ही थी। पत्नी किसी काम से बाजार गई थी। नौकरानी को जैसे ही एसपी की मौत के बारे में पता चला, तो तुरंत उनकी पत्नी को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी पटियाला रेंज शिवे कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को सोमवार शाम करीब पौने चार बजे एसपी कम्युनिटी पुलिसिंग बरजिंदर सिंह ढिल्लों (45) पीपीएस के घर से सूचना मिली कि एसपी की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंची, तो पाया कि एसपी ढिल्लों की लाश घर की पहली मंजिल में उनके निजी बेडरूम में खून से लथपथ पड़ी थी।

पास ही उनके गनमैन की एके-47 पड़ी थी। जांच में सामने आया है कि इसी एके-47 से एसपी ने या तो आत्महत्या की है या फिर यह महज हादसा भी हो सकता है। एसपी की गर्दन में दो गोलियां लगी हैं। बाकी पोस्टमार्टम के बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकेगा।

डीआईजी ने किसी प्रकार के घरेलू विवाद के होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी, उसमें ही मामले के पीछे के कारण साफ हो पाएंगे।


पिछले साल एसपी ट्रैफिक थे ढिल्लों

गौरतलब है कि बरनाला जिले के भधण वड निवासी बरजिंदर सिंह ढिल्लों पिछले साल पटियाला में एसपी ट्रैफिक के तौर पर तैनात थे, जबकि अब पिछले कुछ महीनों से वे पटियाला में ही पुलिस कम्युनिटी सेंटर के एसपी के तौर पर तैनात थे। वे माडल टाउन में सरकारी मकान में परिवार समेत रह रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी व बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed