{"_id":"63ad915dca67e25cfb3c4065","slug":"patiala-police-arrested-two-smugglers-with-10-kg-opium","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 किलो अफीम समेत दो तस्कर दबोचे, 16 लाख रुपये है कीमत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 10 किलो अफीम समेत दो तस्कर दबोचे, 16 लाख रुपये है कीमत
Thu, 29 Dec 2022 06:41 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Dec 2022 06:41 PM IST
सार
नाभा के डीएसपी दविंदर सिंह अत्री के मुताबिक अफीम की बाजार में कीमत प्रति किलो 1.60 लाख की है और इस हिसाब से पकड़ी अफीम 16 लाख रुपये की है। अफीम की बरामदगी के बाद तुरंत कार में सवार उक्त दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। इनके खिलाफ थाना सदर नाभा में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में पटियाला पुलिस ने सफलता हासिल की है। पटियाला पुलिस ने 16 लाख रुपये कीमत की 10 किलो अफीम समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रणबीर सिंह उर्फ सोनी और कुलदीप सिंह दोनों निवासी गांव ककहेड़ी जिला कैथल (हरियाणा) के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ पंजाब व हरियाणा के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि थाना सदर नाभा के प्रभारी गुरप्रीत सिंह भिंडर अपनी पुलिस पार्टी के साथ गोल चौक रोहटी पुल नाभा के नजदीक जांच के संबंध में रुके थे। इसी दौरान शक के आधार पर एक रिट्ज कार को रोका गया, जब कार की तलाशी ली गई तो ड्राइवर सीट के नीचे से एक पिट्ठू बैग से 10 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।
विज्ञापन
नाभा के डीएसपी दविंदर सिंह अत्री के मुताबिक अफीम की बाजार में कीमत प्रति किलो 1.60 लाख की है और इस हिसाब से पकड़ी अफीम 16 लाख रुपये की है। अफीम की बरामदगी के बाद तुरंत कार में सवार उक्त दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। इनके खिलाफ थाना सदर नाभा में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
तस्करों के खिलाफ पंजाब व हरियाणा के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का अदालत से रिमांड हासिल करके उनसे गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी, जिसमें पता लगाया जाएगा कि वह यह अफीम कहां से लाए थे और आगे किन लोगों को व कहां इसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की आयु 31 से 38 साल के बीच है और दोनों अनपढ़ हैं।