फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala Crime News: Misdeed with minor girl in Patiala of Punjab

नाबालिग के साथ हैवानियत: परिचित ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई, होटल में किया दुष्कर्म, साथी ने अश्लील हरकत की

Mon, 31 Jul 2023 07:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 Jul 2023 07:46 PM IST
सार

आरोपी नाबालिग को तबीयत खराब होने व आराम कराने के बहाने पातड़ां में न्याल बाइपास स्थित एक होटल ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने नाबालिग को घर छोड़ने के लिए अपने दोस्त को बुला लिया। दोस्त ने भी कार में बैठाने के बाद लड़की के साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म की कोशिश की।

विज्ञापन
Patiala Crime News: Misdeed with minor girl in Patiala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्कूल में छुट्टी के बाद नाबालिग को बहाने से ले जाकर उसके परिवार के एक परिचित ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला पिलाकर पिला दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी के दोस्त ने भी नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें कीं और फिर उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। थाना पातड़ां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, साथी फरार है।

विज्ञापन


17 साल की छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनकी मदद के बहाने घर आता-जाता रहा था। पीड़िता उसे चाचा कहकर बुलाने लगी। 24 जुलाई 2023 को स्कूल में छुट्टी के बाद जब नाबालिग बाहर निकली तो वहां आरोपी अपनी गाड़ी में बैठा था। उसने उसे अपनी बहन से मिलवाने का बहाना बनाया और गाड़ी में बैठा कर पातड़ां की तरफ ले गया। रास्ते में आरोपी ने नाबालिगा को कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया। इसे पीते ही नाबालिगा को चक्कर आने लगे।
विज्ञापन


आरोपी नाबालिग को तबीयत खराब होने व आराम कराने के बहाने पातड़ां में न्याल बाइपास स्थित एक होटल ले गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने नाबालिग को घर छोड़ने के लिए अपने दोस्त को बुला लिया। दोस्त ने भी कार में बैठाने के बाद लड़की के साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed