{"_id":"57468f264f1c1ba22c691da4","slug":"pathankot-attack-nia-terrorist-tara-babbar-khalsa-jagtar-singh-tara-burail-jail-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट हमले को लेकर तारा से 3 घंटे पूछताछ, NIA पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पठानकोट हमले को लेकर तारा से 3 घंटे पूछताछ, NIA पर आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 26 May 2016 11:22 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह का हत्यारा जगतार सिंह हवारा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेअंत सिंह हत्याकांड और बुड़ैल जेल ब्रेक मामले में आरोपी बब्बर खालसा के आतंकी जगतार सिंह तारा ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में दायर एक अर्जी में नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) पर पठानकोट हमले को लेकर उससे 3 घंटे तक पूछताछ का आरोप लगाया है। तारा की ओर से उसके वकील सिमरनजीत सिंह ने कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि 20 मई को एनआईए ने बुड़ैल जेल में उसे पठानकोट हमले को लेकर 3 घंटे पूछताछ कर उसे टार्चर किया।
एडवोकेट के अनुसार भारत सरकार तारा को थाईलैंड से प्रत्यर्पण के दौरान इस शर्त पर लाई थी कि उससे 6 केसों में ही पूछताछ की जाएगी, जबकि एनआईए ने उनसे पठानकोट हमले को लेकर जेल में पूछताछ की। साथ ही उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया। तारा के वकील ने इसे गैरकानूनी कार्रवाई बताया है।
वहीं बेअंत सिंह हत्याकांड के दौरान सीबीआई की ओर से 2 गवाहों के तौर पर सीएफएसएल एक्सपर्ट सीएल पाटिल और एक डीएसपी राजेश को समन हुआ था। बचाव पक्ष के मुताबिक पाटिल का स्वर्गवास हो चुका है, वहीं डीएसपी राजेश के बुधवार को पेश न होने पर उन्हें दोबारा समन जारी किए गए हैं।

तारा को पिछले साल जनवरी में थाईलैंड से पकड़ा
जगतार सिंह तारा
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या मामले में बुड़ैल जेल से फरार हुए जगतार सिंह तारा को पिछले साल जनवरी में थाईलैंड से पकड़ा गया था। इसके बाद उसे पंजाब पुलिस प्रत्यर्पण कर भारत लाई थी। डेढ़ साल बाद भी दिल्ली सीबीआई पूर्व सीएम हत्याकांड केस का ट्रायल शुरू नहीं कर सका है। दिल्ली सीबीआई के अनुसार केस से जुड़े सभी दस्तावेज सुप्रीम कोर्ट में जमा हैं।
वहीं जेल ब्रेक केस में तारा के खिलाफ यूटी पुलिस चार्जशीट दायर कर चुकी है। बेअंत सिंह हत्याकांड केस में अन्य आरोपियों के खिलाफ सुनवाई हो चुकी है, जबकि तारा का ट्रायल ही शेष है। जनवरी, 2004 में तारा समेत जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भ्यौरा और हत्या मामले में सजायाफ्ता देवी सिंह 94 फीट की सुरंग खोदकर बुड़ैल जेल से फरार हो गए थे। देवी सिंह को छोड़कर सभी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
परमजीत सिंह ने पिता के अंतिम संस्कार के लिए मांगी पेरोल
बेअंत सिंह हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे परमजीत सिंह भ्यौरा ने बुधवार को अपने पिता के देहांत पर 10 दिन पेरोल की याचिका दायर की। हालांकि अदालत ने उसे केवल 2 घंटे तक पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी है। इसके तहत परमजीत सिंह वीरवार को बलाैंगी के श्मशान घाट में दोपहर 2 से 4 बजे तक पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकेगा।