फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   parents left child on road, whatsapp saved child life

बच्चा सड़क पर ही भूले मां-बाप, व्हाट्सऐप ने बचाई जान

Thu, 04 Jun 2015 11:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुरानी
ब्यूरो/अमर उजाला, रायपुरानी Updated Thu, 04 Jun 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
parents left child on road, whatsapp saved child life

मां-बाप अपने अपने काम पर चले गए और बच्चे को सड़क पर ही भूल गए, लेकिन व्हाट्सऐप के कारण बच्चे की जान बच गई। मामला पंचकूला का है।

विज्ञापन


रायपुरानी के गांव गढ़ी कटाहा से यहां किसी काम से आया दंपति अपना बच्चा सड़क पर ही भूल गया। अलग-अलग काम से आए पति-पत्नी को काफी देर तक पता ही नहीं चला कि बच्चा गुम हो चुका है।

पति ने सोचा कि बच्चा पत्नी के पास है और पत्नी ने सोचा कि बच्चा पति के साथ चला गया है। सड़क परएक राहगीर ने बच्चे को देख उसे पुलिस स्टेशन पहुंचाया। इसके बाद व्हाट्सएप की मदद से चार साल का लापता बच्चा महज एक घंटे में परिजनों को मिल गया।

विज्ञापन

व्हाट्सऐप पर फोटो वायरल होने से मिला बच्चा

parents left child on road, whatsapp saved child life

मिली जानकारी अनुसार, चंडीगढ़ निवासी मालविंद्र सिंह पौंटा साहिब जा रहे थे कि उन्होंने सड़क पर एक चार साल का बच्चा देखा। उन्होंने बच्चे को गोद में उठाकर नाम-पता पूछने की कोशिश की, लेकिन बच्चा कुछ नहीं बोला। इसके बाद वह बच्चे को थाना रायपुररानी में छोड़ आए।

बच्चे के कुछ भी बोल न पाने के कारण पुलिस कर्मचारी दुविधा में पड़ गए। इस पर एएसआई देवराज शर्मा ने अपने सभी परिचितों के व्हाट्सएप नंबर पर बच्चे की तस्वीर भेज दी। इसके एक घंटे बाद ही बच्चे के पिता प्रवीण और मां अमिता धींगड़ा थाने में अपना बच्चा लेने पहुंच गए।

पुलिस को दी जानकारी में बच्चे के माता-पिता ने बताया कि वह बच्चे के साथ रायपुररानी किसी काम से आये थे। इसके बाद उन्हें अलग-अलग किसी काम से जाना था। इस दौरान मां को लगा कि बच्चा पापा के साथ चला गया और पापा को लगा कि बच्चा मां के साथ है। ...खैर, बच्चा मिलने पर दंपति ने पुलिस और राहगीर मालविंद्र सिंह का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed