फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panipat businessman commits suicide in Ludhiana

Ludhiana News: पानीपत के कारोबारी ने लुधियाना में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में इन्हें ठहराया जिम्मेदार

Mon, 16 Jan 2023 09:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Jan 2023 09:07 PM IST
सार

एसएचओ इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया की प्रेम चंद शर्मा कारोबारी थे। उनके एक बेटा व एक बेटी है। प्रेम चंद शर्मा दुगरी में किराये के मकान पर रहते थे। वह मूलरूप से हरियाणा के पानीपत के रहने वाले थे।

विज्ञापन
Panipat businessman commits suicide in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कारोबार में आई मंदी के बाद बिजनेस पार्टनरों ने तंग आकर दुगरी के अर्बन स्टेट इलाके में रहने वाले कारोबारी प्रेम चंद (37) ने अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका भाई मिलने आया तो अंदर शव लटक रहा था। उसके चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। 

विज्ञापन


थाना दुगरी पुलिस ने मामले की जांच की तो एक सुसाइड नोट बरामद किया गया। जिसमें उसने अपने पार्टनर गगनदीप सिंह, उसकी पत्नी रमनदीप कौर व इंद्रजीत सिंह को अपनी मौत की वजह बताई। पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक प्रेमचंद की पत्नी रानी शर्मा के बयान पर तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ इंस्पेक्टर मधु बाला ने बताया की प्रेम चंद शर्मा कारोबारी थे। उनके एक बेटा व एक बेटी है। प्रेम चंद शर्मा दुगरी में किराये के मकान पर रहते थे। वह मूलरूप से हरियाणा के पानीपत के रहने वाले थे। पुलिस का कहना है कि परिजनों के मुताबिक प्रेम चंद शर्मा कुछ समय पहले गगनदीप सिंह के साथ इंटरनेट लगाने का काम करते थे। इसमें उन्हें घाटा पड़ा तो वह कर्ज में डूब गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदी के कारण बिजनेस पार्टनर प्रेम चंद शर्मा को परेशान करने लगे थे। प्रेम चंद ने सुसाइड नोट में लिखा है कि बिजनेस पार्टनर गगनदीप सिंह, उनकी पत्नी रमणदीप कौर और इंद्रजीत सिंह परेशान कर रहे हैं। रविवार को प्रेम चंद की पत्नी अपने बच्चों के साथ अपने किसी पारिवारिक सदस्य के घर गई थी और प्रेम चंद घर में अकेला था। जब प्रेम चंद के भाई ने फोन किया तो वह फोन नहीं उठा रहा था। जब वह उसके घर पहुंचा तो प्रेम चंद फंदे से लटका मिला। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में तीन लोगों के नाम लिखे हैं। तीनों पर मामला दर्ज कर दिया गया है। वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed