फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula Drinkers Distrupt Himachal Pradesh CM Kafila

शराबियों ने रोका हिमाचल के सीएम का काफिला

Mon, 06 Oct 2014 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला/शिमला Updated Mon, 06 Oct 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Drinkers Distrupt Himachal Pradesh CM Kafila

पंचकूला से शिमला घूमने आए तीन युवकों ने नशे में रविवार सरेशाम साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का ही काफिला बीच सड़क पर रोक दिया। मुख्यमंत्री का काफिला मशोबरा की ओर से ढली-संजौली बाईपास रोड पर आ रहा था। रास्ते में एक एसयूवी कार सड़क के बीचोंबीच दौड़ रही थी।

विज्ञापन


गाड़ी के भीतर तीन युवक थे। तीनों नशे में धुत थे। ये किसी भी गाड़ी को पास नहीं दे रहे थे। काफी देर तक यह सिलसिला चलता रहा। आखिर में सीएम के सुरक्षा कर्मचारियों और पुलिस ने गाड़ी को जैसे तैसे रुकवाया और तीनों को गाड़ी से बाहर उतारा। इस दौरान ये पुलिस से भी भिड़ गए। गाली-गलौच करने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने इन्हें काबू किया और मेडिकल के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले गई। तीनों नशे में इतने धुत थे कि देर रात तक पुलिस के सामने बयान देने की हालत में नहीं थे। बताया जा रहा है कि तीनों ने शराब पी थी। इनकी पहचान नरेश कपूर, विशाल शर्मा और हरित भारद्वाज निवासी पंचकूला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना ढली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एएसपी ने भी माना कि तीनों नशे में थे। उन्होंने बताया कि युवकों से मिले दस्तावेजों के आधार पर इनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed