{"_id":"5dfc4da68ebc3e87db425fd7","slug":"pal-merchant-owner-money-bag-thieves-by-scoundrals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पॉल मर्चेंट के मालिक की कार से शातिर बदमाशों ने उड़ाया 16.30 लाख से भरा ब्रीफकेस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः पॉल मर्चेंट के मालिक की कार से शातिर बदमाशों ने उड़ाया 16.30 लाख से भरा ब्रीफकेस
Fri, 20 Dec 2019 09:57 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 20 Dec 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
पॉल मर्चेट के मालिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार चालक को तेल लीकेज का झांसा देने वाला गिरोह चंडीगढ़ में पैर पसारता दिख रहा है। पुलिस ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करने में नाकाम रही है। ऐसा ही एक मामला सेक्टर 61 पुलिस चौकी के पिछली सड़क के पास सामने आया, जहां बाइक सवार दो शातिरों ने पॉल मर्चेंट के मालिक को तेल लीकेज का झांसा देकर उनकी मर्सिडीज कार से 16.30 लाख रुपयों से भरा ब्रीफकेस उड़ा लिया।
सेक्टर 61 थाना पुलिस ने अज्ञात शातिरों के खिलाफ आईपीसी 379 और 34 के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वारदात वीरवार सुबह करीब 11.45 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 61 पुलिस चौकी के बैक साइड वाली सड़क पर एक मर्सिडीज कार सवार के लाखों रुपये चोर ले उड़े हैं।
सूचना पर सेक्टर 36 थाना प्रभारी रणजोध सिंह समेत सेक्टर 61 पुलिस मौके पर पहुंची। मर्सिडीज कार सवार सतपाल बंसल ने बताया कि वह सुबह सेक्टर 22 ऑफिस से मोहाली फेज 7 स्थित अपने ब्रांच में जा रहा था। सेक्टर 61 पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो उनके ड्राइवर को बाइक सवार दो युवकों ने कार की बोनट की तरफ इशारा कर तेल लीकेज की बात कही।
विज्ञापन
इसके थोड़ी देर बाद ही कार को साइड लगाकर रोक दी। इस दौरान कार से नीचे उतरकर तेल लीकेज चेक किया गया। इस दौरान ड्राइवर की पिछली सीट पर रखा ब्रीफकेस दोनों शातिर उठाकर फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, ब्रीफकेस में 16.30 लाख रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे।

फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
शिकायतकर्ता सतपाल बंसल ने बताया कि शातिरों ने इतनी फुर्ती से वारदात को अंजाम दिया कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास और चौक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द ही पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नहीं रुक रही ऐसी वारदात
तेल लीकेज का झांसा देकर चोरी करने वाले गिरोह की वारदात दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में पुलिस ने अभी तक एक भी नहीं सुलझाया है। शहर में 60 के करीब पीसीआर और 50 से ज्यादा चीता स्क्वॉड गश्त करती है, लेकिन बेखौफ शातिर वारदात को अंजाम देने से चूक नहीं रहे हैं।
पहले भी चुकी है वारदात
1. 14 दिसंबर को ट्रिब्यून चौक पर बाइक सवार तेल लीक का झांसा दे आईपैड ले उडे थे।
2. 15 दिसंबर को एक्टिवा सवारों ने लीकेज का झांसा देकर फार्च्यूनर से सूटकेस उड़ाया था।
3. 9 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री की पत्नी का 2.50 लाख रुपये के गहने उड़ाए।
4. 14 जुलाई को सेक्टर 26 व्यापारी के कार से तेल लीकेज का झांसा देकर दो लाख ले उड़े थे।