{"_id":"642d67501e966fe4280208ac","slug":"pakistani-drone-returned-after-bsf-firing-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटा पाकिस्तानी ड्रोन, सर्च अभियान में 12 किलो हेरोइन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: बीएसएफ की फायरिंग के बाद लौटा पाकिस्तानी ड्रोन, सर्च अभियान में 12 किलो हेरोइन बरामद
Wed, 05 Apr 2023 05:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 05 Apr 2023 05:54 PM IST
सार
पंजाब में बीएसएफ ने पिछले 24 घंटों के दौरान दो अलग-अलग क्षेत्रों में सर्च अभियान के दौरान कुल 12 किलो और 138 ग्राम हेरोइन बरामद की। बीएसएफ के आला अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा।
- फोटो : फाइल
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाक सीमा क्षेत्र के पास 12 किलो 138 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अमृतसर जिले के सीमांत गांव धनोए कलां क्षेत्र के गांव बच्चीविंड में पाकिस्तान से घुसा ड्रोन बीएसएफ की फायरिंग के बीच पैकेट गिराकर लौट गया। वहीं, एक अन्य मामले में बल के जवानों ने तरनतारन जिला के सीमांत गांव मेहंदीपुर में सर्च के दौरान हेरोइन की पांच बोतल बरामद की। एक आदमी को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
बीएसएफ प्रवक्ता के मुताबिक अमृतसर सेक्टर में मंगलवार की रात बीएसएफ जवान बीओपी धनोए कलां के सीमांत गांव बच्चीविंड के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान पाकिस्तान से घुसे ड्रोन की आवाज सुनने के बाद बल के जवानों ने फायरिंग कर उसे गिराने का प्रयास किया। मगर ड्रोन पीले रंग के टेप में लिपटे तीन बड़े पैकेट भारतीय क्षेत्र में गेहूं के खेतों में गिराने के बाद लौट गया। बीएसएफ ने तुरंत पूरे इलाके को घेर लिया और बुधवार की सुबह सर्च अभियान के दौरान गेहूं के खेत से उक्त तीन पैकेट बरामद किए। इन पैकेटों के अंदर छोटे-छोटे 9 पैकेट मिले। इनके अंदर 9 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य घटना में बीएसएफ ने सूचना के बाद बुधवार की सुबह तरनतारन के सीमांत गांव मेहंदीपुर इलाका के गेहूं के खेत में सर्च अभियान चलाया। कई घंटों के सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ खेत में छिपाकर रखी पांच बोतल बरामद की। इन बोतलों से कुल 2 किलो 638 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस तरह बीएसएफ ने पिछले 24 घंटों के दौरान दो अलग-अलग क्षेत्रों में सर्च अभियान के दौरान कुल 12 किलो और 138 ग्राम हेरोइन बरामद की। बीएसएफ के आला अधिकारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन