फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pakistani agent arrest in batala, punjab news

व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी आकाओं को भेजता था सेना की मूवमेंट, ऐसे पकड़ा गया

Fri, 26 Jan 2018 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Fri, 26 Jan 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Pakistani agent arrest in batala, punjab news
arrested - फोटो : Demo Pics
बटाला पुलिस की ओर से बुधवार को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के जासूस ज्ञान सिंह निवासी बटाला के गांव शिकार माशियां को गिरफ्तार करने के बाद वीरवार को पुलिस ने अहम खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोपी ज्ञान सिंह ने बताया है कि उसका दोस्त शमशेर सिंह उर्फ शेरा वासी गांव योगी चीमा ने उसे पाकिस्तानी आईएसआई के अधिकारियों से मिलाया था।
विज्ञापन


इसके बाद ज्ञान सिंह के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से खुफिया आदान-प्रदान करने के संबंध बन गए और वह अकसर व्हाट्सएप पर पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के आकाओं से बात करता था। इसके अलावा ज्ञान सिंह सैनिकों की तैनाती और मूवमेंट की तस्वीरें, डेरा बाबा नानक की भारत-पाक सीमा पर तैनात फोर्स की जानकारी आईएसआई को भेजता था। अपने इस काम के बदले में आरोपी पंजाब का माहौल खराब करने के लिए एजेंसी से पैसे और हथियारों की डिमांड करता था। पकड़े गये आरोपी एजेंट ज्ञान सिंह पुलिस ने एक मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद किये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मिला पांच दिन का रिमांड

Pakistani agent arrest in batala, punjab news
arrest - फोटो : Demo Photo
एसएसपी ने आगे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार शाम को बटाला पुलिस की टीम ने आरोपी ज्ञान सिंह को राहों जिला नवांशहर से काबू किया। मामले में बुधवार को बटाला थाना डेरा बाबा नानक में आरोपी ज्ञान सिंह वासी शिकार माशियां और उसके साथी शमशेर सिंह उर्फ शेरा वासी योगी चीमा के खिलाफ 3, 4, 5, 9 ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923, 120 बी आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल शमशेर सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुईं हैं।

पुलिस को मिला पांच दिन का रिमांड
डीएसपी सिटी बटाला सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि वीरवार को बटाला पुलिस को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी ज्ञान सिंह को ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर (जेआईसी) अमृतसर भेजा जा रहा है, जहां पंजाब पुलिस, सेना की इंटेलिजेंस टीम, आईबी और रॉ की टीमें आरोपी एजेंट से पूछताछ करेंगी। डीएसपी सिटी सुच्चा सिंह ने बताया कि 26 जनवरी को लेकर जो इंटेलिजेंस की रिपोर्ट उनके पास थी अगर आरोपी समय पर गिरफ्तार न हो पता तो वह सभी वर्कआउट हो जानी थी। जिससे आरोपी को समय रहते गिरफ्तार किया जाना बटाला पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed