फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Owner of Karma Fashion receives threatening letter in Jalandhar

Jalandhar News: करमा फैशन के मालिक को मिला धमकी भरा पत्र, लिखा- बात नहीं करोगे तो होगा नुकसान

Sun, 28 Jan 2024 11:20 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 28 Jan 2024 11:20 AM IST
सार

जालंधर में मशहूर करमा फैशन के मालिक को धमकी भरा पत्र मिला है। आरोपी ने पत्र के साथ एक कारतूस भी भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पत्र मिलने के बाद करमा फैशन के मालिक और उनका परिवार सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। उनका कहना है कि पहले भी उन्हें धमकी मिल चुकी है।

विज्ञापन
Owner of Karma Fashion receives threatening letter in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

जालंधर में फैशन डिजाइनिंग की मशहूर दुकान करमा फैशन के मालिक को धमकी भरा पत्र मिला है। शनिवार को जब दुकान खोली गई तब एक पत्र मिला। इसमें एके-47 का एक कारतूस भी मिला। इस पत्र को दुकान के सुरक्षाकर्मी ने देखा। खोलते ही उसके होश उड़ गए। पत्र में करमा फैशन के मालिक को सीधे तौर पर धमकी दी गई थी। इसमें साफ लिखा था कि यह कारतूस तुम्हें बतौर गिफ्ट भेजा है। अगर आप हमसे बात नहीं करोगे तो इसी कारतूस से आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इस बात की पुष्टि दुकान के मालिक राघव ने भी की है। पत्र व कारतूस को थाना नंबर चार की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन


राघव का कहना है कि पत्र के अंत में जीबी व एलबी लिखा है। हालांकि जहां पर पत्र मिला है, वहां तक सीसीटीवी की पहुंच नहीं है। यह ही कारण है कि इस पत्र को फेंकने वाले सीसीटीवी में कैद नहीं हो सके हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना चार व सीआईए स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को जांचा।
विज्ञापन


करमा फैशन के मालिक राघव का कहना है कि यह पहला मामला नहीं है। उन्हें पिछले काफी समय से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। मुझे लगा कि कहीं कोई साइबर ठग फोन कर रहा है। मैंने इन्हें गंभीरता से नहीं लिया। मुझे जिस नंबर से फोन आता, मैं उसे ब्लॉक कर देता था। मगर अब पत्र मिलने से पूरा परिवार डरा हुआ है। उन्होंने पुलिस से कहा है कि इस धमकी को गंभारता से लिया जाए और उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed