{"_id":"e93d6fda113dca3165e16f05f8801a10","slug":"orchestra-girl-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस प्रोग्राम में बुला आर्केस्ट्रा गर्ल से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांस प्रोग्राम में बुला आर्केस्ट्रा गर्ल से रेप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Sat, 01 Nov 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में डांस के लिए बुलाई आर्केस्ट्रा गर्ल से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पंजाब के बठिंडा जिले में जीटी रोड स्थित हरचंद सिनेमा में ये घटना हुई। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जलालाबाद गांव कमरे वाला की एक युवती ने बताया कि घर की आर्थिक तंगी के कारण वह आर्केस्ट्रा में काम करती है।
एक शादी समारोह के दौरान नीला नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। उसने उसे एक प्रोग्राम के लिए बठिंडा बुलाया जब वह बस स्टैंड बठिंडा पहुंची तो नीला उसे कार में बैठा कर हरचंद सिनेमाघर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन