फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   orchestra dancer rape in faridkot of punjab

प्रोग्राम के बहाने आर्केस्ट्रा ग्रुप की डांसर को बुलाया, कर दिया रेप

Fri, 09 Sep 2016 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Fri, 09 Sep 2016 09:12 AM IST
विज्ञापन
orchestra dancer rape in faridkot of punjab
rape
प्रोग्राम के बहाने आर्केस्ट्रा ग्रुप की डांसर को बुलाकर उसे पेपरमिल में ले जाकर रेप का मामला सामने आया है। घटना फरीदकोट जिले में थाना सादिक के गांव काऊंनी के बेआबाद पेपर मिल में हुई।
विज्ञापन


जलालाबाद निवासी पीड़ित डांसर को दो युवतियों समेत उसके जानकार चार लोग फरीदकोट के पास प्रोग्राम करवाने के बहाने साथ लेकर आए थे और यहां पर दो युवकों में से एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों जलालाबाद की जम्मू बस्ती निवासी रजनी बाला, उसकी बहन किरण, कार मकैनिक मलकीत सिंह व सतनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोग्राम में ले जाने के बहाने बुलाया था

orchestra dancer rape in faridkot of punjab
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से आर्केस्ट्रा ग्रुप में डांसर काम करती है। 5 सितंबर को रात करीब 9 बजे रजनी बाला, किरण, मलकीत सिंह व सतनाम सिंह उसके घर पर आए। इन लोगों ने बताया कि आज फरीदकोट से आगे प्रोग्राम पर जाना है जिसके चलते वह उनके साथ कार में सवार हो गई।

गुरूहरसहाए से दीप सिंह वाला की तरफ आते आरोपियों ने कार को रोक लिया और कहा कि वे उसे किसी के पास भेज रहे हैं। चार लाख में बात तय हुई है। आधे पैसे तुझे मिलेंगे और आधे हम सब रखेंगे। 8-10 दिन रहकर तू भाग आना। पीड़िता के अनुसार उसने इस ऑफर को मानने से मना कर दिया जिसके चलते वह उसके साथ मारपीट करने लगे।

मलकीत सिंह व सतनाम सिंह उसे गांव काऊंनी की बेआबाद पेपर मिल में ले गए। वहां पर सतनाम सिंह ने उससे दुराचार किया। बाद में यह आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बयान के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ थाना सादिक में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed