फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   only son killed his father

इकलौते बेटे ने बाप को डंडे से मार डाला

Tue, 20 May 2014 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, असंध (करनाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, असंध (करनाल) Updated Tue, 20 May 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
only son killed his father

असंध उपमंडल के गांव बाहरी में बेटे ने सिर में डंडा मारकर अपने बुजुर्ग पिता रामस्वरूप (82) को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


मृतक की पत्नी सोना देवी ने बेटे के खिलाफ पति की हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी है।

सोना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को उसका बेटा रमेश कुमार व उसका पति रामस्वरूप घर पर थे। वह नजदीक के गांवों में मिट्टी के बर्तन बेचने के लिए गई थी।

उन्हें पता चला कि दोनों के बीच में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि रमेश ने अपने पिता के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे रामस्वरूप को ज्यादा चोट लगी और वह बेहोश हो गया। उसे तत्काल गांव से असंध के सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। ज्यादा खून बह जाने और चोट गहरी होने के कारण रामस्वरूप की प्राथमिक उपचार के दौरान ही मौत हो गई।
विज्ञापन


पहले पत्नी की हत्या कर चुका है आरोपी!
बताया जाता है कि आरोपी रमेश ने करीब दस वर्ष पहले पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके चलते आरोपी पांच वर्षों की जेल की सजा पहले भी भुगत चुका है।

आरोपी इकलौता पुत्र है। उसकी एक लड़की है, जो अब अपने मामा के घर पर रहती है।

जिसको दूध पिलाया उसी ने उजाड़ा सुहाग
सोना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह सिसक-सिसक कर कह रही है कि जिसे उसने अपनी कोख से जन्म दिया और दूध पिलाकर पाला, आज उसी इकलौते बेटे ने उसके सुहाग को उजाड़ दिया। पिता की हत्या में इकलौता बेटा जेल चला गया, इससे बड़ा सदमा उसके लिए क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसएल टीम ने खंगाले साक्ष्य
पुलिस को सूचना मिलते ही एसएचओ जगदीश मोर मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। एफएसएल टीम भी गांव बाहरी में मौके पर पहुंची और हत्या के साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed