फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   online fruad, crime news, fraud news, rohtak fraud news, rohtak news

ऑनलाइन फ्रॉड, RAF जवान के खाते से उड़ाए 1.20 लाख

Fri, 11 Mar 2016 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 11 Mar 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
online fruad, crime news, fraud news, rohtak fraud news, rohtak news
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो
ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बार ठगों ने आरएएफ के जवान के खाते से 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित दिल्ली से रोहतक में उपद्रव के दौरान ड्यूटी के लिए आया था, जिसे यहां ठगी होने का पता चला। उसने सिविल लाइन थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजस्थान के रहने वाले अनिल कुमार यादव काफी समय से दिल्ली में तैनात है। रोहतक में उपद्रव होने पर उनको यहां 19 फरवरी को ड्यूटी पर भेजा गया था। अनिल के मोबाइल पर बुधवार को आनलाइन शॉपिंग का संदेश आया। इस पर उसने पत्नी को फोन करके शॉपिंग के बारे में जानकारी ली। पत्नी ने शॉपिंग नहीं करने की बात कही।
विज्ञापन


इसके बाद दोबारा से शॉपिंग करने का मैसेज आया। इसके बाद एटीएम से रुपये निकालने का भी संदेश आ गया। इस तरह उसके खाते से 1.20 लाख रुपये चले गए। अनिल कुमार ने बताया कि उसका भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। उस खाते पर उसने दो एटीएम कार्ड बनवाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कार्ड अनिल के पास है तो दूसरा उनकी पत्नी के पास। अनिल कुमार के अनुसार उसने किसी को अपने एटीएम कार्ड के बारे में जानकारी नहीं दी। लेकिन इसके बावजूद खाते से आनलाइन शॉपिंग की गई। उसके खाते से खरखौदा और सोनीपत के एटीएम में रुपये निकाले गए हैं। जबकि आनलाइन शॉपिंग गुड़गांव से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed