फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   online fraud with punjab university chandigarh phd scholar

पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा के खाते से 15 मिनट में उड़ा लिए एक लाख रुपये, पुलिस को दी शिकायत

Thu, 25 Jul 2019 01:55 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 25 Jul 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
online fraud with punjab university chandigarh phd scholar
फाइल फोटो
शातिर ठगों ने पंजाब यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रही एक छात्रा के बैंक अकाउंट से 15 मिनट में एक लाख रुपये उड़ा लिए। शातिरों ने पहले तो एजेंसी में सिलिंडर वापस करने का फार्म भरवाया और फिर उसे सबमिट करने का झांसा देकर खाते से रुपये उड़ा लिए। छात्रा ने साइबर सेल और एसएसपी पुलिस हेडक्वार्टर में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता रंजन ने बताया कि वह पंजाब यूनिवर्सिटी की पीएचडी छात्रा है।
विज्ञापन


उसका सेक्टर 12 पीजीआई स्थित भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। वह सेक्टर-15ए स्थित पीजी में पिछले तीन साल से रह रही है। उसे रूम खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट होना था। उसके पास एक सिलिंडर है। आरोप है कि इसे वापस करने के लिए बीते मंगलवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे गूगल से नंबर निकालकर प्रवीण एजेंसी से संपर्क किया। इस दौरान फोन पर एक व्यक्ति ने कहा कि उसके मोबाइल पर एक लिंक भेज रहा है, लिंक को दूसरे नंबर पर फारवर्ड करना पड़ेगा और इसके बाद एक फार्म आएगा। इसे भरने के बाद सबमिट करना पड़ेगा। इस पूरे प्रोसेस में बीस रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही फार्म सबमिट किया, थोड़ी दी देर में उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि बैंक अकाउंट से 10 हजार रुपये निकल गए। देखते ही देखते अगले 15 मिनट में खाते से एक लाख रुपये उड़ गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि रुपये निकलते देख फौरन बैंक पहुंची और खाते को बंद करवाकर मामले की सूचना पुलिस को दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह समय रहते बैंक न जाती तो शायद खाते में पड़े 37 हजार रुपये और उड़ जाते। बता दें कि इससे पहले भी इस तरह कई लोगों के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से रुपये उड़ चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस अब तक उन शातिरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed