फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One youth died in Rohtak of Haryana, Two injured

हरियाणा: रोहतक में असंतुलित होकर कार पलटी, एक युवक की मौत, दो दोस्त घायल

Mon, 01 Jun 2020 04:17 PM IST
ajay kumar अमन, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
अमन, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Jun 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
One youth died in Rohtak of Haryana, Two injured
मृतक का फाइल फोटो।

रोहतक में भाली बाइपास के पास चालक का संतुलन बिगड़ने से कार पलट गई। कार में सवार तीन दोस्तों में से एक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों दोस्त अपने गांव कालांवली (सिरसा) से 30 मई की शाम को बगैर किसी को बताए स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में सवार होकर रोहतक की ओर से निकल रहे थे। जहां रास्ते में बहु अकबरपुर के पास भाली बाइपास पर कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। 

विज्ञापन


हादसे में मौके पर तीनों घायल हो गए। पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों को पीजीआई रोहतक ले गई। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक को इलाज के बाद छुट्टी दे गई। तीसरा युवक की हालात गंभीर बनी हुई है, जिसका रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। बहु अकबरपुर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- रोहतक: बेटी के ससुर के अंतिम संस्कार में जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में लाल सिंह ने बताया कि वह सिरसा के गांव कालांवली का रहने वाला है। उसके चार बेटे है। जिनमें सबसे बड़ा बेटा सोनू(28) था। जो कि पेशे से डीजे संचालक था। उसने बताया कि 30 मई की शाम को सोनू गांव के ही अपने दोस्त हरमीत सिंह(25) व शेरू(24) के साथ कार में सवार होकर निकला था। पिता ने बताया कि तीनों ने ही परिवार व किसी भी अन्य को इस बारे में नहीं बताया। 


इसी रात करीब ढाई बजे बहु अकबरपुर थाना पुलिस ने सड़क हादसा होने की सूचना दी। तीनों सड़क हादसे में घायल हो गए थे और पीजीआई में इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान रविवार शाम को सोनू की मौत हो गई थी। 

हादसा शनिवार- रविवार देर रात करीब साढ़े 12 से 1 बजे का है। हादसे में उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। सोनू पेशे से डीजे संचालक था। वहीं घायल हुआ हरमीत सिंह आर्मी में जवान है व घायल शेरू पेशे से पिकअप चालक है। सोनू के पिता के बयान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई। पिता ने दिए बयान में बताया है कि यह हादसा कार का संतुलन बिगड़ने से हुआ है।  - सुखबीर, जांच अधिकारी, बहु अकबरपुर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed