{"_id":"5ed4acfef916cf569a0f2d75","slug":"two-person-died-in-a-road-accident-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: बेटी के ससुर के अंतिम संस्कार में जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक: बेटी के ससुर के अंतिम संस्कार में जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत
Mon, 01 Jun 2020 01:05 PM IST
ajay kumar
अमन, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
अमन, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 01 Jun 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
रोहतक में सड़क हादसा।
हरियाणा को रोहतक में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो सगे भाइयों की मौत गई है। दुर्घटना पानीत-रोहतक राजमार्ग पर जसिया के नजदीक हुई है। दोनों मृतक पानीपत के महमूदपुर गांव के रहने वाल थे। हादसा सोमवार सुबह करीब छह बजे हुआ। घटना की सूचना रोहतक पुलिस ने परिजनों की दी।
विज्ञापन
रमेश (55) अपने छोटे भाई समय सिंह (45) के साथ बाइक से रोहतक के गांव बलम रमेश की बेटी के ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान जसिया के पास फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों उछलकर नीचे गिर गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- लव मैरिज के पांच दिन बाद नवदंपती ने की खुदकुशी, पत्नी ने लगाया फंदा, पति ट्रेन के आगे कूदा
विज्ञापन
इस दौरान सिर पर गहरी चोट लगने से दोनों की मौत पर ही गई। रोहतक पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना थी। जिसके बाद परिजन पीजीआई रोहतक पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।