फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one year's imprisonment to SI in bribe case by CBI court

ट्रैसपासिंग के लिए मांगे थे रुपये, रिश्वतखोर एसआई को साल भर कैद

Fri, 27 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 May 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
one year's imprisonment to SI in bribe case by CBI court
जेल

 ट्रैसपासिंग के मामले में क्लीन चिट देने के बदले एसआई ने लिए थे 5 हजार रुपये रिश्वत, कोर्ट ने भेजा साल भर के लिए जेल। मामला है मई 2010 का। 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सीबीआई के हत्थे चढ़े सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत एक साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। गिरफ्तारी के वक्त निर्मल सिंह सेक्टर-34 पुलिस थाने में तैनात था।

विज्ञापन


मामले के अनुसार सेक्टर-34 थाना पुलिस ने ट्रैसपासिंग के एक मामले में सुभाष कुमार नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया था। सुभाष पर सेक्टर-46 के एक घर में ट्रैसपासिंग का आरोप था।
विज्ञापन


इस केस की जांच एसआई निर्मल सिंह के पास थी। उन्होंने इस केस में सुभाष कुमार को क्लीन चिट देने के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। सुभाष ने इसकी शिकायत सीबीआई को दे दी। इस पर कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने ट्रैप लगाकर मई 2010 में निर्मल सिंह को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed