फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One year old girl crushed by car in Ludhiana

Punjab: लुधियाना में एक साल की बच्ची को कार ने रौंदा, भाई के साथ गई थी दुकान, आरोपी दबोचा गया

Sun, 12 Jun 2022 09:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 12 Jun 2022 09:35 PM IST
सार

बच्ची अचानक कार के आगे गिर गई। इस दौरान चालक ने कार चला दी। हादसे के बाद लोगों ने बच्ची को उठाया और गाड़ी लेकर निकल रहे आरोपी को घेर लिया।

विज्ञापन
One year old girl crushed by car in Ludhiana
कैमरे में कैद घटना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में भाई के साथ दुकान जा रही एक साल की शिनाया को कार सवार ने रौंद दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बच्ची आगे गिर गई थी और चालक ने अचानक कार चला दी। इस दौरान भाई साइड हो गया और बच्ची नीचे आ गई। हादसे के बाद कार चालक को लोगों ने काबू कर लिया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना दुगरी पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक गई। बच्ची के पिता रामू की शिकायत पर इलाका निवासी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

 
थाना दुगरी के एसएचओ नीरज चौधरी ने बताया कि फेज-2 के पंजाबी बाग इलाके में रहने वाली शिनाया अपने भाई के किराना दुकान पर गई थी। वहां पहले से ब्रेजा कार खड़ी थी। बच्ची अचानक कार के आगे गिर गई। इस दौरान चालक ने कार चला दी। हादसे के बाद लोगों ने बच्ची को उठाया और गाड़ी लेकर निकल रहे आरोपी को घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर: सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत
फिरोजपुर के गांव आरिफके के पेट्रोल पंप के नजदीक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पंजाब होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। उक्त जवान सेंट्रल जेल फिरोजपुर में तैनात था और ड्यूटी खत्म कर घर जा रहा था। नछत्तर सिंह निवासी गांव अक्कू वाला मस्तेके ने पुलिस को बताया कि उनके पिता बंता सिंह (55) पंजाब होमगार्ड में कार्यरत हैं। सेंट्रल जेल फिरोजपुर से ड्यूटी खत्म कर वह घर रहे थे। सड़क हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जगरांव में दो बाइकों में सीधी टक्कर में एक की मौत
थाना सिधवां बेट पुलिस ने दो बाइक की हुई सीधी टक्कर में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत के मामले में अज्ञात बाइक सवार व्यक्ति को नामजद कर मामला दर्ज किया है। थाना सिधवां बेट पुलिस ने बताया कि गांव मदारपुरा के रहने वाले अमृतपाल सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह और उसका पिता अपनी-अपनी बाइक पर काम के सिलसिले से गांव भूमाल जा रहे थे। उनके पिता बाइक पर उससे आगे चल रहे थे। जैसे ही उनके पिता मलकीत सिंह गांव भूमाल के नजदीक पुदीना फैक्टरी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनके पिता की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में उनके पिता गंभीर घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होता देख बाइक सवार फरार हो गया।

अमृतपाल सिंह ने बताया कि गंभीर हालत में जख्मी पिता को मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल जगरांव लाया गया, परंतु उनकी हालत नाजुक देखते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनके पिता की 10 जून को मृत्यु हो गई। अमृतपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि जिस बाइक ने टक्कर मारी है, उसका नं. पीबी 08 ई.ई 0949 था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed