फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one side love made murderer, behind sansational truth

जिससे प्यार था, क्यों किया उसका कत्ल? कबूला कातिल ने

Wed, 20 May 2015 07:45 AM IST
Updated Wed, 20 May 2015 07:45 AM IST
one side love made murderer, behind sansational truth

शादी से दो दिन परीक्षा देने कॉलेज गई छात्रा की गोली मारकर हत्या करने वाले उसके एकतरफा आशिक ने कबूला हत्या का सच। वारदात बीते दिन महेंद्रगढ़ जिले के कनीना कस्बे के कॉलेज में हुई थी। छात्रा को राजकीय कॉलेज परिसर में गोली मारने के आरोपी रवींद्र उर्फ सिंटू को पुलिस ने मंगलवार को अटेली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।



आरोपी छात्रा के ही गांव का है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूलते हुए कहा कि युवती किसी दूसरे युवक से फोन पर बात करती थी इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।


राजकीय कॉलेज में सोमवार को पेपर देने आई बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोली मारने के बाद आरोपी युवक दीवार फांद कर भाग गया था। आरोपी की तलाश में पुलिस की 10 टीमें लगी थीं।
विज्ञापन


सोमवार देर रात भिवानी जिले के कई गांवों में छापामारी की। वहीं पता लगा कि आरोपी हत्या के बाद जिस बाइक पर भागा था वह बसई गांव के किसी युवक की है। पुलिस ने सीआईए की मदद से मंगलवार को आरोपी को अटेली मोड़ से गिरफ्तार किया।

शादी का पता लगा तो मार दी गोली

one side love made murderer, behind sansational truth

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने जो कहानी बताई है उसके अनुसार छात्रा सरिता किसी युवक से अक्सर फोन पर बात करती थी। उसे शक था कि वह दूसरे युवक से प्यार करने लगी है। इसी शक की वजह से उसने छात्रा की हत्या कर दी।

आरोपी रवींद्र ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने शादी के बारे में भी उसे नहीं बताया था। इससे उसका गुस्सा और बढ़ गया था। किसी दूसरे व्यक्ति से ही उसे शादी के बारे में पता चला।

इसके बाद उसने छात्रा को कालेज कैंपस में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की पूछताछ जारी है और दावा कर रही है कि आरोपी से कई अन्य सवालों के जवाब लेने हैं। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।

गांव में हुआ अंतिम संस्कार

one side love made murderer, behind sansational truth

शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। इसके बाद गमगीन माहौल में छात्रा अंतिम संस्कार हुआ। गौरतलब है कि पेपर देने आई बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

वारदात के समय कालेज में करीब 500 छात्र और स्टाफ सदस्य मौजूद थे। आरोपी युवक रवींद्र छात्रा के गांव का ही है। गोली चलने से कॉलेज में अफरा-तफरी के माहौल में स्टूडेंट्स ने पेपर दिया। वारदात की सूचना पर एसपी बलवान सिंह राणा और विधायक संतोष यादव भी मौके पर पहुंचे।  

रसूलपुर के युवक को भी मिली धमकी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक ने रसूलपुर गांव के जसवंत को उसके बेटे योगेश की हत्या करने की धमकी दी। पुष्टि करते हुए एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। वहीं इस युवक को धमकी देने के पीछे क्या मामला है इसकी जांच की जा रही है।

कॉलेज के बाहर पीसीआर तैनात

one side love made murderer, behind sansational truth

सोमवार को वारदात के बाद पुलिस प्रशासन सकते में आ गया है। राजकीय कॉलेज में  मंगलवार को भूगोल विषय का पेपर था, जोकि शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। पेपर में कोई विघ्न न हो इसके लिए गेट पर पुलिस प्रशासन ने पीसीआर कर रखी थी। वहीं कड़े पुलिस पहरे में पेपर संपन्न करवाया गया।

कोट्स
अटेली मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी किसी दूसरे युवक से छात्रा के बात करने से खफा था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अभी उसे काफी सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। -राजेंद्र सिंह, एसएचओ

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed