फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one side love and molestation case at chandigarh

वन साइडिड लव ने आशिक को पहुंचाया सलाखों के पीछे

Sun, 19 Apr 2015 08:42 AM IST
Updated Sun, 19 Apr 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
one side love and molestation case at chandigarh

सेक्टर-15 में वीरवार को एक वन साइडेड लव पर प्रेमी की करतूत का खुलासा हुआ। जब शादीशुदा महिला ने युवक की शिकायत सेक्टर-11 थाना पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


सेक्टर-11 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल के अनुसार शिकायतकर्ता महिला सेक्टर-15 में रहती है। उन्होंने वीरवार को एक पड़ोस के युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी दिल्ली निवासी सलिल श्रीवास्तव को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दिल्ली में हुआ था एकतरफा प्यार:
सेक्टर-11 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल के अनुसार शिकायतकर्ता महिला मूलरूप से दिल्ली की है। आरोपी भी दिल्ली रह चुका है। आरोपी युवक दिल्ली में महिला के पड़ोस में रहता था। इसी दौरान आरोपी युवक को महिला से वन साइडेड लव हो गया था। लेकिन बाद में महिला शादी के बाद चंडीगढ़ में फैमिली के साथ रहने लगी। अब तक आरोपी युवक से उसका कोई मेलजोल नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से पीछा कर आया चंडीगढ़

one side love and molestation case at chandigarh

सेक्टर-11 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल के अनुसार शिकायतकर्ता कुछ महीने पहले दिल्ली गई थी। वापस चंडीगढ़ आते समय आरोपी की नजर महिला पर पड़ गई। जिसके बाद उसने उसी बस में बैठकर महिला का पीछा करते हुए चंडीगढ़ आ गया। उसने महिला के बारे में जानकारी इकट्ठी कर ली।

छह महीने पहले आया था चंडीगढ़:
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी लगभग छह महीने पहले चंडीगढ़ रहने आ गया। आरोपी ने सेक्टर-15 स्थित महिला के घर के पास ही किराये पर कमरा लिया और रहने लगा। इसके बाद महिला ने शुक्रवार को आरोपी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपनी करतूत पुलिस को सुनाई। फिलहाल आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

यह है बैक ग्राउंड:
सेक्टर-11 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल के अनुसार आरोपी की पहचान सलील श्रीवास्तव के रूप में हुई है। जो रियल इस्टेट का काम करता था। फिलहाल, आरोपी यहां कुछ भी नहीं करता था। जबकि, उसके पिता बैंक से रिटायर्ड कर्मचारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed