{"_id":"62447594c40fc71b80066249","slug":"one-more-arrested-in-international-kabaddi-player-sandeep-nangal-ambiya-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: संदीप नंगल अंबियां की हत्या मामले में एक और गिरफ्तारी, दो पिस्तौल व वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर: संदीप नंगल अंबियां की हत्या मामले में एक और गिरफ्तारी, दो पिस्तौल व वारदात में इस्तेमाल वाहन भी बरामद
Wed, 30 Mar 2022 08:55 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 30 Mar 2022 08:55 PM IST
सार
जालंधर जिले के मल्लियां इलाके में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। संदीप नंगल अंबियां एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे और वारदात के वक्त वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
संदीप नंगल अंबियां हत्याकांड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबियां की हत्या के मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव अभयपुर माधोपुरा निवासी आरोपी यादविंदर सिंह गिरफ्तार कर उसके पास से दो पिस्तौल के अलावा हत्या में इस्तेमाल वाहन भी बरामद कर लिया है। यादविंदर उर्फ याद हत्या के वक्त शूटरों के साथ था और बाकायदा उनको पंजाब में वाहन मुहैया करवाने से लेकर ठहराने तक का पूरा इंतजाम आरोपी ने किया था।
विज्ञापन
गैंगस्टर जुझार ने अपने साले यादविंदर को हत्या करने के लिए शूटरों की मदद का जिम्मा सौंपा था। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने संदीप नंगल अंबियां की हत्या के आरोप में जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी, अमित डागर, फतेह नागरी, सिमरनजीत सिंह जुझार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन
गैंगस्टर सिमरनजीत सिंह जुझार से हुई पूछताछ में सामने आया कि उसने पीलीभीत में रहने वाले अपने साले यादविंदर याद को संदीप नंगल अंबियां की हत्या के मामले में शूटरों की मदद करने का जिम्मा सौंपा था। इसके बाद यादविंदर याद ने ही शूटरों को पंजाब में पनाह दिलाई और बाकायदा पूरा खाका तैयार किया।
विज्ञापन
यादविंदर ने ही शूटरों को वाहन मुहैया करवाया और साथ ही संदीप नंगल अंबियां की रेकी की। एसएसपी सतिंदर सिंह के मुताबिक हत्या वाले दिन यादविंदर याद शूटरों के साथ घटनास्थल पर मौजूद था। आरोपी से हत्या में प्रयुक्त वाहन के अलावा दो पिस्तौल व कारतूस बरामद किए गए हैं।