{"_id":"641f4f12b349497d15d665e2da46fa86","slug":"one-lakh-rupees-stolen-from-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सयूवी कार से साढ़े तीन लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सयूवी कार से साढ़े तीन लाख उड़ाए
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 11 Nov 2013 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बुड़ैल में लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास एक्सयूवी कार से किसी ने साढ़े तीन लाख रुपयों से भरा बैग चुरा लिया।
विज्ञापन
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने पंचकूला सेक्टर-15 निवासी पवन कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुड़ैल में उसकी केशो कांप्लेक्स में करियाने की दुकान है। रविवार रात करीब नौ बजे जब वह दुकान से घर जाने लगा तो उसने दुकान में पड़े 3.50 लाख रुपये एक बैग में डाल लिए।
उस बैग में उसने अपना ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी कागजात भी रख लिए। इसके बाद वह लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास खड़ी अपनी एक्सयूवी में जाने लगा तो उसे पता चला कि कार का एक टायर पंचर हैं।
विज्ञापन
उसने अपने दुकान के कर्मचारियों से स्टैपनी बदलवाई। फिर जब वह वहां से जाने लगा तो उसने पाया कि किसी ने कार से उसका बैग चुरा लिया है।